धनु राशिफल 28 मार्च 2026: इमोशनल होकर आज जल्दबाजी में ना लें फैसला, एक्स संग खत्म होंगे पुराने विवाद
Sagittarius Horoscope 28 March 2026 Aaj Ka Dhanu Rashifal Future Prediction: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। जानें आज यानी 28 मार्च को धनु राशि की जिंदगी में क्या-क्या होने वाला है?

Sagittarius Horoscope Today 28 March 2026, Aaj ka Dhanu Rashifal, धनु राशिफल: आज धनु राशि वाले लोग लव लाइफ में समझदारी से बात करें। कोशिश करें कि आपका पार्टनर खुश रहें। ऑफिस में प्रैक्टिकल सोच रखें। आज कुछ नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे खुशी-खुशी स्वीकार करके अपनी काबिलियत को साबित करने की कोशिश करें। अगर आर्थिक स्थिति को बेहतर करना है तो सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाकी आज यानी 28 मार्च के पूरे दिन का हाल जानने के लिए नीचे विस्तार से पढ़ें।
धनु लव राशिफल, Sagittarius Love Horoscope Today
आज धनु राशि वालों के रिश्ते में सब सही होगा। बस पार्टनर की खुशियों का ध्यान रखें। छोटे-छोटे एफर्ट्स से उनका दिल जीत लें। आज पार्टनर संग रोमांस के कई मौके मिलेंगे। अगर किसी भी बात को लेकर आज बहस होती है तो आप शांत रहें। आज आप इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी ना करें। अगर पार्टनर को कोई गिफ्ट देकर सरप्राइज देना है तो इसके लिए दिन का पहला हिस्सा सही रहेगा। कुछ लोग आज अपने पुराने विवादों को खत्म करके अपने पुराने प्यार से जुड़ सकते हैं। एक्स से दोबारा जुड़कर खुशी महसूस होगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि आज रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति दखलअंदाजी ना करें।
धनु करियर राशिफल, Sagittarius Career Horoscope Today
आज धनु राशि वाले लोग ऑफिस में पूरे फोकस के साथ काम करें। अगर टीम के अंदर कोई दिक्कत चल रही है तो उसे सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। अगर आज कोई नया काम मिले तो खुशी से स्वीकार करें क्योंकि इससे आपको अपनी काबिलियत को साबित करने का मौका मिलेगा। आईटी, इंजीनियर, सेल्स और वकालत की फील्ड से जुड़े लोगों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य रखें और अपनी परफॉर्मेंस सही से दें। क्लाइंट की समस्या का हल आप निकाल लेंगे। वहीं स्टूडेंट्स को पढ़ाई में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आज इंटरव्यू की तैयारी अच्छे से करें। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज दिन के दूसरे हिस्से में अच्छी पार्टनरशिप मिल सकती है।
धनु धन राशिफल, Sagittarius Money Horoscope Today
आज के दिन धनु राशि के जातक पैसों के मामले में सावधानी बरतें। इससे जुड़ा हर एक फैसला सोच-समझकर ही लें। खर्चा बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी सी प्रभावित हो सकती है। खर्चे पर कंट्रोल रखें। इन्वेस्टमेंट के लिए सोच-विचार करके ही सही फैसला लें। शेयर मार्केट, ट्रेड या फिर दूसरे इन्वेस्टमेंट के लिए दिन का दूसरा हिस्सा सही रहेगा। कुछ महिला जातक आज ऑफिस या क्लास में किसी सेलिब्रेशन के दौरान खर्चा कर सकती हैं। कपड़ा, कॉस्मेटिक, लेदर और कंप्यूटर एक्सेसरी के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
धनु स्वास्थ्य राशिफल, Sagittarius Health Horoscope Today
हड्डियों से जुड़ी पुरानी परेशानी में राहत मिल सकती है। जिन लोगों को दिल से जुड़ी समस्या रही है, उन्हें सावधान रहना चाहिए। हड्डियों का भी ध्यान रखें। सकारात्मक लोगों के साथ रहें और नकारात्मक सोच से दूर रहें। एडवेंचर ट्रिप पर जाते समय मेडिकल किट जरूर साथ रखें। कुछ महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है और बच्चों को कोहनी में दर्द की शिकायत हो सकती है।
डॉ जे. एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com, फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyसंक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट


