Hindi Newsधर्म न्यूज़dhanu rashi walon ka aaj ka din kaisa rahega sagittarius horoscope today 8 january 2026
धनु राशिफल 8 जनवरी : एक्स से हुई मुलाकात से जागेगा पुराना प्यार, खर्चे पर करें थोड़ा कंट्रोल

धनु राशिफल 8 जनवरी : एक्स से हुई मुलाकात से जागेगा पुराना प्यार, खर्चे पर करें थोड़ा कंट्रोल

संक्षेप:

Sagittarius Horoscope Rashifal 8 January Future Predictions: 12 राशियों के राशिचक्र में धनु दसवें नंबर पर आता है। इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। 8 जनवरी 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा?

Jan 07, 2026 09:40 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Sagittarius Horoscope 8 January 2026: आज वृश्चिक राशि वाले अपनी लव लाइफ से जुड़ी दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। कोशिश करें कि पार्टनर खुश रहे। उनके साथ ज्यादा रहने की कोशिश करें। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है। आप अपने मेंटल पीस का ध्यान रखते हुए इन चीजों से दूर ही रहें। कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं जो आपकी ग्रोथ के लिए जरूरी होंगे। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों को सही जगह लगाएं। इससे आप फालतू के खर्चे से बच जाएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाकी 8 जनवरी की पूरी राशिफल पढ़ने के लिए नीचे डालें एक नजर...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धनु लव राशिफल

हो सकता है कि पार्टनर के साथ आपकी कोई नोकझोंक हो। हालांकि आप लोगों का रिश्ता सही बना रहेगा। कोशिश करें कि आपके पार्टनर का मूड आज अच्छा ही रहें। पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी उनका मनोबल बढ़ाइए। अगर आपस में कोई दिक्कत चल रही है तो परेशानी की सुलझाने की कोशिश करें। कुछ लोग आज अपने एक्स से मिल सकते हैं। हो सकता है कि फिर से पुराना प्यार जाग जाए। वहीं अगर शादीशुदा लोगों की जिंदगी में ऐसा हो तो उन्हें इन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।

धनु करियर राशिफल

आज हो सकता है कि आपकी प्रोडक्टिविटी प्रभावित हो। ऑफिस में पॉलिटिक्स हो सकती है, जिसकी वजह से तनाव की स्थिति पैदा होने के चांस है। खुद को विवादों से दूर ही रखें। वहीं टीम लीड्स और मैनेजर को हर किसी को साथ में लेकर चलने की जरूरत है। बैंकिंग और अकाउंटिंग से जुड़े लोग आज ज्यादा काम कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कुछ ना कुछ दिक्कत जरूर आएगी। काम के सिलसिले में आप कहीं पर ट्रैवल भी कर सकते हैं।

धनु आर्थिक राशिफल

आज धनु राशि के लोग पैसे के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। बाकी जरूरत लगे तो आज अपने बजट पर एक नजर मार लें। हालांकि आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान ले सकते हैं क्योंकि इसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच सकते हैं। बस किसी जानकार से सलाह ले लेंगे तो अच्छा होगा। कुछ महिला जातक आज ज्वेलरी या फिर कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ले सकती है। ध्यान रखें कि आज अपने भाई-बहन या फिर किसी दोस्त को बड़ी रकम उधार के तौर पर ना दें। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कुछ दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशिफल 8 जनवरी: पार्टनर पर ना करें शक, अपने खर्चे पर करें थोड़ा कंट्रोल
ये भी पढ़ें:मिथुन राशिफल 8 जनवरी: आज मिथुन राशि वाले पार्टनर को ना मारें इस बात का ताना

धनु हेल्थ राशिफल

आज धनु राशि वाले लोग अपनी सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज चोट लग सकती है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये गंभीर नहीं होगा। जो लोग किडनी की दिक्कत से परेशान है, उन्हें आज डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कुछ महिला जातकों को आज गाइनो संबंधी दिक्कत हो सकती है। नशे वाली चीजों से दूरी बना लें। ऑफिस से किसी भी तरह की टेंशन को घर ना लेकर जाएं। कुछ लोगों को आज सांस संबंधी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में थोड़ा सावधान रहें। खानपान पर ध्यान दें और बाहर की चीजों को खाना अवॉइड ही करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!