धनु साप्ताहिक राशिफल: 7 जून से 13 जून तक कैसा रहेगा धनु राशि का समय? पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dhanu Rashi Saptahik Rashifal: 7 जून से 13 जून का समय धनु राशि के लिए अच्छा रहेगा लेकिन कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। हफ्ते की शुरुआत चुनौती भरी हो सकती है लेकिन अंत अच्छा होगा। नए हफ्ते के लिए जानें पंडित जी की खास सलाह।

धनु साप्ताहिक राशिफल: 7 जून से 13 जून तक कैसा रहेगा धनु राशि का समय? पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

धनु राशिफल साप्ताहिक: 7 जून से 13 जून का समय धनु राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है लेकिन अंत में लाभ जरूर मिलेगा। पिछले कुछ समय से सेहत से जुड़ी जो भी दिक्कतें चली आ री हैं उनमें अब राहत मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ, परिवार और संतान से जुड़ी चीजों में समय आपके फेवर में होगा। हालांकि इस हफ्ते आपको अपनी फीलिंग्स और फैसलों पर थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत है। किसी दूसरे ऑप्शन की ओर आकर्षित देंगे तो मौजूदा रिश्ते में तनाव की स्थिति पैदा होगी। हफ्ते शुरुआत और मध्य में थोड़ी चुनौतियां महसूस हो सकती हैं लेकिन अंत में आप ऐसे फैसले लेंगे तो आपके लिए सही साबित होंगे।

धनु राशि लव लाइफ

लवलाइफ के मामले में ये हफ्ता काफी सही जाने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में अपनापन और समझ तो बनी रहेगी लेकिन भूलकर भी किसी दूसरे ऑप्शन के बारे में ना सोचें। तीसरे इंसान की एनर्जी से ही सारी चीजें खराब हो जाएंगी। इस वजह से इस बारे में ना सोचें क्योंकि इससे रिश्ते में फालतू की बहसबाजी शुरू होगी और फिर तनाव होगा। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को प्रियॉरिटी दें। आने वाले समय में परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

धनु करियर राशिफल

कामकाज के मामले में ये हफ्ता सही जाएगा। हो सकता है कि शुरुआत में आपका मन इधर-उधर थोड़ा भटकेगा। ऐसे में आप काम पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा क्लियर हो पाएंगे। इस हफ्ते के आखिरी में लिया गया कोई बहुत ही जरूरी फैसला आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। स्टूडेंट्स के लिए ये समय खासतौर पर अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में खूब मन लगेगा और मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी मिलेगा।

धनु बिजनेस राशिफल

बिजनेस से जुड़े लोगों को इस हफ्ते कुछ उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। हफ्ते की शुरुआत में हो सकता है कि उम्मीद के हिसाब से रिजल्ट ना मिले। ऐसे में चिंता की स्थिति बनी रहेगी। वहीं हफ्ते के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी किसी ना किसी बात का असर आपके काम पर पड़ सकता है। ऐसे में आप किसी भी तरह से गृह कलेश से बचने की कोशिश करें। अच्छी बात ये है कि हफ्ते के अंत तक हालात सुधरते नजर आएंगे और आप सही फैसला ले पाएंगे जो आगे चलकर आपको लाभ भी दिलाएंगे।

धनु हेल्थ राशिफल

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। हालांकि हफ्ते की शुरुआत में नाक, कान और गले से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। बदलते मौसम के बीच खानपान का ध्यान ठीक से रखें। साथ ही मानसिक और शारीरिक चंचलता पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। नींद पूरी लें। सोने से पहले अपनी स्क्रीन टाइमिंग को कम करें।

अपनी राशि का साप्ताहिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

धनु राशि के लिए सलाह

इस हफ्ते लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखेंगे तो आपके लिए शुभ होगा। साथ ही रिश्तों और फैसलों में जल्दबाजी करने से बचें। इससे फालतू की दिक्कत नहीं होगी और मन भी शांत रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!