कैसे जलाएं यम का दीपक, कब, कहां और कैसे करें दीपदान धनतेरस पर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Dhanteras yam dipak kaise jalaye: आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा कि दीपदान कैसे, किस समय और कहां करना चाहिए? धार्मिक मान्यता है यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार के सदस्यों की उम्र और सेहत बनी रहती है।

Dhanteras yam dipak kaise jalaye kaise kare deep dan Narak ChaturDashi 2026
कैसे जलाएं यम का दीपक

Dhanteras yam dipak kaise jalaye : हर साल नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली के रूप में मनाते हैं। धनतेरस पर यम का दीपक निकालने की परंपरा चली आ रही है। कुछ लोग धनतेरस तो कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन दीपदान करते हैं। आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा कि दीपदान कैसे, किस समय और कहां करना चाहिए? धार्मिक मान्यता है यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार के सदस्यों की उम्र और सेहत बनी रहती है। मान्यता है त्रयोदशी तिथि के दिन एक दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर जलाया जाता है। इस प्रक्रिया को यमराज के लिए दीपदान या यम का दीपक के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार, दीपदान करने से यमदेव प्रसन्न होकर परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा करते है। आइए जानते हैं यम का दीपक और दीपदान कब, कहां और कैसे करें -

कैसे जलाएं यम का दीपक, कब, कहां और कैसे करें दीपदान

किस दिशा में यम का दीपक जलाना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज माने जाते हैं। धनतेरस के दिन घर की दक्षिण दिशा में एक चार मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। इस चार मुख वाले दीपक को यम का दीपक कहा जाता है।

कैसे जलाएं यम का दीपक?

आटे का चौमुखा (चार मुख वाला) दीपक बनाएं। दीपक में चार बाती लगाकर सरसों का तेल भरें। घर की दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। धनतेरस के दिन यम का दीपक मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में जलाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर के मुख्य द्वार की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

धनतेरस और नरक चतुर्दशी के दिन दीपदान करने की विधि

  • नरक चतुर्दशी के दिन घर के सबसे बड़े सदस्य को यम के नाम का एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए।
  • इस दीपक को पूरे घर में घुमाना चाहिए।
  • अब घर से बाहर जाकर दूर इस दीपक को रख आएं।
  • घर के दूसरे सदस्‍यों को इस दौरान घर के अंदर रहना चाहिए और उन्हें यह दीपक नहीं देखना चाहिए।

दीपदान कहां करना चाहिए?

  1. दीपदान आप किसी नदी, तालाब या पानी के किनारे कर सकते हैं।
  2. तुलसी, पीपल, केला, और आंवले के पेड़ के नीचे भी दीपदान किया जा सकता है।
  3. मंदिर के पास भी आप दीपदान कर सकते हैं।

दीपदान कब करना चाहिए?

धनतेरस और नरक चतुर्दशी के दिन प्रदोष काल के समय दीपदान करना शुभ माना गया है। आप ब्रह्म मुहूर्त में भी दीपदान कर सकते हैं। यह समय भी शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कैसे जलाएं यम का दीपक, कब, कहां और कैसे करें दीपदान