Hindi Newsधर्म न्यूज़Dhanteras Upay Diwali Ke Upay to get blessings of Goddess Lakshmi ke upay on Diwali 2025
धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन, भाग्य

धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन, भाग्य

संक्षेप: Dhanteras Upay Diwali Ke Upay 2025 : धनतेरस से लेकर दिवाली तक मां लक्ष्मी की विधि विधान के साथ विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये खास उपाय -

Sat, 18 Oct 2025 07:38 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Dhanteras Upay Diwali Ke Upay: हर साल कार्तिक के महीने में मां लक्ष्मी की विधि विधान के साथ विशेष पूजा की जाती है। 18 अक्टूबर से दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत होगी। इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानि नरक चतुर्दशी है और 20 अक्टूबर को दिवाली का महापर्व है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये उपाय-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन भाग्य

श्री यंत्र

धनतेरस से लेकर दिवाली तक श्री यंत्र की पूरे विधि-विधान से पूजा जरूर करें। इस यंत्र की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

तुलसी पूजा करें

तुलसी जी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए धन-संपदा बनाए रखने के लिए धनतेरस से लेकर दिवाली तक सुबह और शाम में तुलसी पूजन करें और दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर शाम 07:16 बजे से खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें 19 अक्टूबर को खरीदारी क

दान करें

सनातन धर्म में दान का महत्व काफी ज्यादा है। इसलिए धनतेरस से लेकर दिवाली तक किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार दान दें। आप भोजन, जल, वस्त्र, धन, फल, घी, बर्तन, धनिया के बीज, आदि का दान करें।

करें पाठ

धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए रोज सुबह और शाम के समय धनतेरस से लेकर दिवाली तक श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इससे दरिद्रता से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर कैसे करें कुबेर और मां लक्ष्मी पूजा, जानें दीपदान करने की विधि

मंत्र जाप

धनतेरस से लेकर दिवाली तक मां लक्ष्मी के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: का जाप करें। लक्ष्मी माता के मंत्र का जाप करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:30 साल बाद शनि मीन राशि में चलेंगे सीधी चाल, 3 राशियों की खुशियों से भरेगी झोली
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र, चंद्र गोचर से खूब होगा लाभ
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!