Hindi Newsधर्म न्यूज़Devuthani ekadashi this year no wedding muhurat surya is reason know tula sankranti vivavh dosh
देवउठनी एकादशी पर इस बार सूर्य के कारण नहीं होगीं शादियां, जानें क्या है तुला संक्राति विवाह दोष

देवउठनी एकादशी पर इस बार सूर्य के कारण नहीं होगीं शादियां, जानें क्या है तुला संक्राति विवाह दोष

संक्षेप:

Devuthani ekadashi Vivah: देवउठनी एकादशी के बाद भी इस बार बैंड बाजा बारात के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल शादी विवाह के लिए  एकादशी पर कोई मुहूर्त नहीं है। इसके बाद 16 नवंबर से शादी के मुहूर्त होंगे।

Oct 29, 2025 09:41 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, हाथरस, संवाददाता
share Share
Follow Us on

देवउठनी एकादशी के बाद भी इस बार बैंड बाजा बारात के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल शादी विवाह के लिए तुला राशि का सूर्य होना अनिवार्य है। अभी सूर्य कन्या राशि में हैं। 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि में आएंगे, जिसके कारण 16 नवंबर से विवाह के मुहूर्त बन रहे हैं। ज्योतिष अनुसार सूर्य के तुला में पहुंचने से पहले अगर विवाह किया जाता है, तो यह ठीक नहीं है। इसे तुला संक्राति दोष कहते हैं। जब सूर्य तुला में आएंगे तो यह दोष मुक्त हो जाएगा और विवाह शुरू हो जाएंगे। के चलते बीस नवम्बर तक विवाह के लिए शुभ मुहुर्त नहीं है। शुक्र अस्त के चलते शादियों के लिए शुभ मुहुर्त नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में 21 नवम्बर से शादियों की शुरुआत होगी। शुभ मुहुर्त छह दिसंबर तक रहेंगे। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवोत्थ्नी एकादशी और प्रबोधनि एकादशीभी कहते हैं।कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि एक नवम्बर को सुबह नौ बजकर 11 मिनट से शुरू होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो नवम्बर को सुबह सात बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत एक नवम्बर को रखा जाएगा। इस दिन चर्तुमास समाप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु मां लक्ष्मी, और तुलसी की विशेष पूजा व व्रत किया जाता है। दो नवम्बर को तुलसी जी का विवाह शालिग्राम से होगा। देव उठनी एकादशी पर व्रती स्त्रियां सुबह स्नानदि से निवृत होकर आंगन में भगवान विष्णु के चरणों को कलात्मक रूप से अंकित करती हैं। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता ळै।देवउठनी एकादशी के दिन दान पुण्य करने से व्यक्ति के घर में शुभता का आगमन होता है। उन्होने बताया कि आठ जून के बाद विवाह मुंडन जनेऊ धारण और गृह प्रवेश आदि के मांगलिक कार्य रुके हुए थे। जो प्राय: देवउठनी एकादशीके बाद प्रारंभ होते हैं। देवउठनी एकादशी एक नवम्बर को है।

ये भी पढ़ें:कार्तिक में तुलसी पूजा, तुलसी दीपदान और तुलसी विवाह का क्या फल है

कब है विवाह मुहूर्त
16 नवम्बर तक तुला संक्राति दोष के चलते विवाह के मुहुर्त 21 नवम्बर से शुरू होंगे। - इस वर्ष विवाह के लिए ये रहेंगे मुहुर्त नवम्बर माह में 21, 22, 23,24, 25, 26, दिसंबर में एक, चार, पांच, छह रहेंगै। इसके बाद फरवरी में पांच, छह, आठ, दस, 12 व अप्रैल 15,20, 21,25, 26, 27, 28, 29 अप्रैल रहेंगे। मई में एक, तीन, पांच, छह, सात, आठ, 13, 14, जून माह में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27,28, 29 शुभ लग्न रहेगा। जुलाई में एक, छह, सात, 11, व 12 नवम्बर में 21, 24, 25, 26, दिसंबर माह में दो, तीन, चार, पांच, छह दिसंबर में विवाह के शुभ लग्न होंगे।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!