Hindi Newsधर्म न्यूज़Devuthani Ekadashi abhujh saya Shukra ka tara hoga ast vivah ke muhurat kam
Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त, इसके बाद शुक्र का तारा होगा अस्त

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त, इसके बाद शुक्र का तारा होगा अस्त

संक्षेप:

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इस साल 1 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट से एकादशी तिथि शुरू हो रही है। जो 2 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 

Oct 27, 2025 01:51 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इस साल 1 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट से एकादशी तिथि शुरू हो रही है। जो 2 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 1 नवंबर को पूरे दिन एकादशी तिथि रहेगी इसलिए 1 नवंबर को ही देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। वहीं 2 नवंबर को भी एकादशी तिथि रहेगी। एकादशी पर तुलसी विवाह किया जाता है, जो 1 नवंबर को किया जा सकता है। इस दिन देवों को जगाया जाता है। भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग-निद्रा से जागते हैं और इसी के साथ सृष्टि का संचालन फिर से शुरू होता है। इसी के साथ ही पिछले चार महीनों से बंद हुए सभी मांगलिक काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। जिनमें शादी, मुंडन, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत संस्कार आदि प्रमुख हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे विवाह, इस साल विवाह के बहुत कम मुहूर्त

इस बार विवाह के बहुत कम मुहूर्त बन रहे है। दे‌उठनी एकादशी का दिन अबूझ साया होता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे शादी विवाह किएजाते हैं। इस बार 8 दिसंबर तक ही विवाह के मुहूर्त हैं, क्योंकि इस दिन शुक्र का तारा अस्त हो रहा है। शुक्र अस्त का मतलब है कि शुक्र ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार जब शुक्र अस्त होता है, तो विवाह और अन्य शुभ व मांगलिक कार्यों को रोक दिया जाता है, क्योंकि यह सुख-समृद्धि के कारक ग्रह के प्रभाव में कमी आती है। इसलिए विवाह शादियों के कार्यक्रम फिर से रुक जाएंगे। इसके बाद शुक्र चार फरवरी 2026 को उदय होंगे। नवंबर में देवउठनी एकादशी, 22, 23, 25, 27, 29, 30 नवंबर को शादी का मुहूर्त है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

-

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!