24 या 25 जुलाई देवशयनी एकादशी कब, इस दिन न करें ये गलतियां
Devshayani Ekadashi 2026 : देवशयनी एकादशी व्रत के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। व्रत रखा हो या न रखा हो देवशयनी एकादशी तिथि पर कुछ कार्यों की मनाही है। जानें, देवशयनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए-

Devshayani Ekadashi 2026, देवशयनी एकादशी : आषाढ़ मास की दूसरी एकादशी देवशयनी एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान हैं। मान्यता है देवशयनी एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की आराधना करने से पापों का नाश होता है। वहीं, देवशयनी एकादशी व्रत के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। व्रत रखा हो या न रखा हो देवशयनी एकादशी तिथि पर कुछ कार्यों की मनाही है। देवशयनी एकादशी के दिन कुछ कामों को करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए-
24 या 25 जुलाई देवशयनी एकादशी कब, इस दिन न करें ये गलतियां
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 के दिन सुबह 09 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगी। एकादशी तिथि का समापन 25 जुलाई 2026 के दिन सुबह में 11 बजकर 34 मिनट पर होगा। उदया तिथि में देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 के दिन मनाई जाएगी।
देवशयनी एकादशी पर क्या न करें?
- मास-मदिरा- देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु कुपित हो सकते हैं।
- चावल- देवशयनी एकादशी पर चावल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है इस दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है।
- तुलसी की पत्तियां- देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। तुलसी की पत्तियां भगवान श्री हरि विष्णु को बेहद प्रिय हैं, जिसके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी की पत्तियों को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इन्हें तोड़ना चाहिए।
- काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ अवसर या फिर पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसलिए देवशयनी एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। भगवान विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।
- अपमान- देवशयनी एकादशी के दिन कोशिश करें कि आप किसी का दिल न दुखाएं और वाद-विवाद से भी बचें। किसी का भी अपमान करने से बचें और न ही किसी का मजाक उड़ाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


