
Devuthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि
Dev Uthani Ekadashi Tulsi Remedies: देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी के उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
Devuthani ekadashi 2025 Upay: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी व्रत किया जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस साल देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु व धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। जानें देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के क्या उपाय करने चाहिए।

1. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल युक्त भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से प्रभु श्री हरि के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन का आगमन होता है।
2. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पास सुबह-शाम घी का दीपक जलाना चाहिए। तुलसी की पांच या सात बार परिक्रमा लगानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
3. मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर माता तुलसी के मंत्र 'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते' का जाप करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है और धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।
4. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा के बाद तुलसी चालीसा का पाठ करना चाहिए और माता तुलसी को सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।
5. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





