Hindi Newsधर्म न्यूज़december 2025 vehicle purchase shubh ashubh muhurat best dates car bike buying hindu panchang nakshatra
दिसंबर 2025 में गाड़ी खरीदने का सही समय कौन-सा? यहां देखें शुभ मुहूर्त

दिसंबर 2025 में गाड़ी खरीदने का सही समय कौन-सा? यहां देखें शुभ मुहूर्त

संक्षेप:

December 2025 vehicle purchase shubh ashubh muhurat : यदि आप दिसंबर 2025 में कार-बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो शुभ-अशुभ मुहूर्त का जरूर ध्यान रखें। हर दिन के नक्षत्र, तिथि और समय के आधार पर पूरा वाहन क्रय की शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में यहां जानकारी दी गई है।

Dec 08, 2025 10:40 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

December 2025 vehicle purchase shubh ashubh muhurat : दिसंबर 2025 में कार या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। हिंदू पंचांग के आधार पर अलग-अलग दिनों में नक्षत्र, तिथि और समय के अनुसार बताया गया है कि किस दिन वाहन की खरीदारी सफलता और समृद्धि देने वाली मानी जाती है और किन दिनों में इससे बचना चाहिए। महीने के पहले सप्ताह में ही कई बेहतरीन शुभ अवसर मौजूद हैं। 1 दिसंबर को एकादशी तिथि और रेवती नक्षत्र के दौरान सुबह 06:56 बजे से शाम 07:01 बजे तक खरीदारी शुभ रहेगी। इसी तरह 4 और 5 दिसंबर को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के साथ लंबे मुहूर्त उपलब्ध हैं, जबकि 7 दिसंबर को पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान शाम 06:24 बजे तक वाहन खरीदना अनुकूल है। हालांकि 2, 3 और 6 दिसंबर पूरी तरह अशुभ घोषित किए गए हैं और इन दिनों में वाहन खरीदने से परहेज करने की सलाह है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरे सप्ताह में ये दिन रहेंगे शुभ

दूसरा सप्ताह भी कई शुभ संयोग लेकर आता है। 8 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ शाम 04:03 बजे से देर रात तक वाहन क्रय मुहूर्त लाभकारी है। 14 और 15 दिसंबर को हस्त, चित्रा और स्वाती नक्षत्र के साथ पूरे दिन शुभ योग रहेगा। पंचांग मानता है कि इन नक्षत्रों के दौरान की गई खरीदारी धन और स्थायित्व का फल देती है। लेकिन इसी बीच 9 से 13 दिसंबर और 16 दिसंबर अशुभ माने गए हैं और इन दिनों कोई नया वाहन लेने से बचने की सलाह दी गई है।

17 दिसंबर से 26 दिसंबर वाहर खरीदने के लिए सबसे शुभ काल

दिसंबर के तीसरे सप्ताह में सबसे अधिक महत्वपूर्ण शुभ अवसर देखने को मिलते हैं। 17 दिसंबर को अनुराधा नक्षत्र के साथ शाम 05:11 बजे से देर रात तक कार या बाइक की बुकिंग लाभदायक रहेगी। महीने के सबसे शुभ दिन 24, 25 और 26 दिसंबर बताए गए हैं, जब धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र लगातार अनुकूल रहते हैं। इन तीन दिनों को वाहन खरीद के लिए उत्तम माना गया है, इसलिए जो लोग शोरूम विजिट करने या डिलीवरी लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय सबसे उत्तम है।

महीने के अंतिम सप्ताह में कुछ सावधान रहने की जरूरत है। 27, 29, 30 और 31 दिसंबर को या तो नक्षत्र उपयुक्त नहीं हैं, या तिथि अशुभ मानी गई है। कुछ दिनों में स्पष्ट रूप से वाहन क्रय के लिए वर्जित दिन है और कई दिन ऐसे भी हैं जब आधी रात के बाद ही शुभ समय शुरू होता है, इसलिए वास्तविक खरीदारी के लिए समय बेहद सीमित रहता है।

किस बात का रखें ध्यान

कुल मिलाकर दिसंबर 2025 में शुभ मुहूर्त का फायदा उठाकर वाहन खरीदने वाले लोग अपनी तारीख नक्षत्र और तिथि देखकर तय कर सकते हैं। जो लोग कार, बाइक, स्कूटर या इलेक्ट्रिक वाहन लेने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह कैलेंडर बेहद उपयोगी है क्योंकि सही समय पर की गई खरीदारी दीर्घकालिक सफलता, सुरक्षा और सुख का संकेत मानी जाती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!