मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर? यहां पढ़ें विस्तृत अंक राशिफल

Nov 29, 2025 10:42 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Numerology Horoscope December 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। जानें कैसा रहेगा आपके लिए दिसंबर का महीना...

मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर? यहां पढ़ें विस्तृत अंक राशिफल

Numerology Horoscope December 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए दिसंबर का महीना...

मूलांक 1- महीने की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी। काम और बिजनेस दोनों जगह माहौल अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और कुछ सकारात्मक बदलाव भी दिखेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। महीने के बीच में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। काम में मुश्किलें आएंगी और पैसे से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी रहेगी। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर होगा। महीने के अंत में हालात फिर आपके पक्ष में होंगे, मगर सेहत मौसम बदलने से प्रभावित हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।विवादों से बचें।

मूलांक 2- यह महीना मिला-जुला परिणाम देगा। शुरुआत में कार्यस्थल पर विरोधी परेशान कर सकते हैं, इसलिए किसी भी विवाद से दूरी रखें। पार्टनरशिप वाले कामों में रुकावटें संभव हैं।महीने के मध्य से चीजें सुधरेंगी। काम में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिलेंगे। बिजनेस ट्रैवल का योग भी बनेगा। अंत में हालात फिर बदल सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है और वाहन या मशीनरी का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी रखें।

मूलांक 3- इस महीने कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। महीने की शुरुआत में व्यापार से जुड़े यात्रा योग हैं और व्यस्तता बनी रहेगी। मध्य में धन वृद्धि के अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अंत में परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन घर में किसी अतिथि के आने से माहौल हल्का हो जाएगा।

मूलांक 4- यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कामकाज में अपेक्षित अनुकूलता कम रहेगी। नई योजनाओं पर कदम बढ़ाने से पहले विशेषज्ञ से राय जरूर लें। शुरुआत में रुके हुए काम रफ्तार पकड़ेंगे और लाभ के मौके मिलेंगे लेकिन प्रतियोगिता से दूर रहें। महीने के मध्य में निवेश के अवसर आएंगे लेकिन बिना सलाह निवेश न करें। अंत में जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा और परिवार के साथ यात्रा का योग बनेगा। वाहन और मशीनरी का उपयोग सोच-समझकर करें।

मूलांक 5- यह महीना उपलब्धियों से भरा रहेगा। काम और व्यापार दोनों जगह हालात आपके पक्ष में रहेंगे। साथी और वरिष्ठ पूरा सहयोग देंगे। शुरुआत में नई योजनाओं की शुरुआत और बिजनेस में अचानक लाभ मिल सकता है। निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह लें। माह के मध्य में बिजनेस ट्रैवल हो सकता है लेकिन विरोधी भी सिर उठा सकते हैं इसलिए विवादों से बचें। अंत में घर में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है और मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मूलांक 6- महीना मिश्रित परिणाम देगा। माह की शुरुआत अच्छी रहेगी। काम में सफलता, वरिष्ठों का सहयोग और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस में अचानक फायदा भी मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन महीने के मध्य से कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी होगी। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। माह के अंत में मानसिक दबाव अधिक हो सकता है। इस माह आराम और संतुलन आपके लिए आवश्यक है।

मूलांक 7- यह महीना भी मिला-जुला रहेगा। शुरुआत में काम और व्यापार दोनों में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। बिजनेस में अचानक लाभ मिल सकता है। व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में परिस्थितियां बदलेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। माह का अंत अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का योग भी है।

मूलांक 8- इस महीने काम-काज में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। साथियों की मदद से कठिन काम भी सरल बनेंगे। सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे। माह की शुरुआत में महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदे का सौदा साबित होगी। मार्केट में आपकी पकड़ मजबूत होगी। माह के मध्य में बिजनेस में उन्नति और यात्रा के योग हैं। माह के अंत में परिवार में किसी की सेहत प्रभावित हो सकती है और पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

मूलांक 9- यह महीना तरक्की और नए अवसरों से भरा रहेगा। काम में अनुकूलता बनी रहेगी और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। बिजनेस में अचानक लाभ और नए अनुबंध बनने के योग हैं। सीनियर्स आपकी प्रशंसा भी करेंगे। माह के मध्य में व्यस्तता बढ़ेगी और विरोधी सक्रिय होंगे। किसी विवाद में न पड़ें। माह के अंत में मन थोड़ा परेशान हो सकता है। वाहन और मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें और गुस्से पर काबू रखें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!