Hindi Newsधर्म न्यूज़Choti Diwali Wishes Images photos : happy chhoti diwali wishes messages sms photo images messages greetings
Choti Diwali Wishes , Images : अपनों को भेजें ये बेस्ट छोटी दिवाली शुभकामनाएं, फोटो मैसेज, शायरी और भक्तिमय कोट्स

Choti Diwali Wishes , Images : अपनों को भेजें ये बेस्ट छोटी दिवाली शुभकामनाएं, फोटो मैसेज, शायरी और भक्तिमय कोट्स

संक्षेप:

Choti Diwali Wishes Images photos : छोटी दिवाली के इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना भी परंपरा है। यहां देखें दिवाली (choti Diwali Wishes In Hindi) शायरी, कोट्स, शुभकामनाएं और स्टेट्स -

Oct 19, 2025 09:03 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Choti Diwali Wishes , Photos, Quotes, Messages: आज 19 अक्टूबर को पूरे देश में छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। 5 दिवसीय दिवाली महापर्व का यह दूसरा त्योहार है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, यम चतुर्दशी, रुप चतुर्दशी या रुप चौदस जैसे नामों से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली मनाई जाती है। यह दिन दिवाली से एक दिन पहले आता है इसलिए इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। यह दिन भगवान कृष्ण, मां काली और मृत्यु के देवता यम की पूजा का दिन है। इसके अलावा आज मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी को दूर करने की प्रार्थना भी की जाती है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, यम चतुर्दशी, रुप चतुर्दशी या रुप चौदस जैसे नामों से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर की कैद से 16 हजार कन्याओं को मुक्त किया था। ऐसे में श्रीकृष्ण की पूजा भी खास महत्व है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छोटी दिवाली के इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना भी परंपरा है। यहां देखें दिवाली (choti Diwali Wishes In Hindi) शायरी, कोट्स, शुभकामनाएं और स्टेट्स -

पूजा से भरी थाली है, चारों ओर खुशहाली है

आओ मिलके मनाएं ये दिन, आज छोटी दिवाली है

हैप्पी छोटी दीवाली

आपके और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं

हैप्पी छोटी दिवाली

हंसते मुस्कुराते दीपक जलाना

जिंदगी में भरपूर खुशियां लाना

दुख दर्द भूल कर, सबको गले लगाना

प्यार, जोश और उमंग से ये दिवाली मनाना

छोटी दीवाली की शुभकामनाएं

रोशनी का पर्व है दिवाली,

मस्ती की फुहार है दिवाली,

मां लक्ष्मी देने आती है आशीर्वाद

अपनों का प्यार है दिवाली

छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीप जगमगाते रहें, घर झिलमिलाते रहें,

हमेशा साथ रहें सब अपने, सब यूं ही मुस्कुराते रहें।

छोटी दिवाली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Choti Diwali Wishes Images photos

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है

सितारों ने गगन से पैगाम भेजा है

शुभ रहे आपकी ये दीवाली

हमने तहे दिल से ये पैगाम भेजा है

हैप्पी छोटी दिवाली

नरक चतुर्दशी का ये प्यार त्योहार, खुशियां लाए बेशुमार

हर दिल में हो प्यार की रौशनी, घर में हो प्यार, हैप्पी छोटी दिवाली मेरे यार!

न दीयों के संग मौजूद हों खुशियों के रंग

सब और हो खुशिया जीवन में हो उमंग

छोटी दीपावली की शुभकामनाएं

अच्छे की बुरे पर विजय हो

हर जगह बस आप ही की जय हो

छोटी दिवाली धूम धाम से मनाये

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

Happy Choti Diwali

Choti Diwali Wishes Images photos

छोटी दिवाली के अवसर को खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व परिजनों को ये बधाई संदेश भेज सकते हैं-

छोटी दीपावली की अनेक शुभकामनाएं! आप सबको कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी) और "छोटी दीवाली" की अनेक शुभकामनाएं! "यम दीपावली" आप सबके परिवार में स्वास्थ्य दीर्घायु, सुख-समृद्धि का वरदान लेकर आए !

शुभ दीपावली!

ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।

नरक चतुर्दशी एवं छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए, आपके जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो। आप सभी को सौंदर्य और सौभाग्य बढ़ाने वाली चतुर्दशी रूप चौदस, नरक चतुर्दशी एवं छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपक के प्रकाश की तरह ही

आपके जीवन में चारो ओर रोशनी हो

बस यही कामना है हमारी

आपका घर खुशियों से रोशन हो

छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई

दीपावली का ये प्यारा त्योहार,

Choti Diwali Wishes Images photos

जीवन में लाए आपके खुशियां अपार

लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,

शुभकामना हमारी करें स्वीकार!!

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

दीपक की जगमगाती रोशनी, पटाखों की आवाज

सूरज की किरणें, खुशियों की बोछार

चंदन की खुशबु, अपनों का प्यार

रोशन हो दीपावाली का त्योहार

हैप्पी छोटी दिवाली

दीप जगमगाते रहें, घर झिलमिलाते रहें,

Choti Diwali Wishes Images photos

हमेशा साथ रहें सब अपने, सब यूं ही मुस्कुराते रहें।

हैप्पी छोटी दिवाली

मां लक्ष्मी का हाथ हो, धन-दौलत की बरसात हो

धरती पर न रहे कोई दरिद्र, यही मां का आशीर्वाद हो

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!