Hindi Newsधर्म न्यूज़Choti Diwali par aaj hogi hanuman ji ki puja jane kya arpit karein Narak Chaturdashi puja se milegi lambi aayu
Choti Diwali Puja: आज होगी हनुमान जी की पूजा, जानें क्या अर्पित करें, नरक चतुर्दशी पर पूजन से मिलेगी लंबी आयु

Choti Diwali Puja: आज होगी हनुमान जी की पूजा, जानें क्या अर्पित करें, नरक चतुर्दशी पर पूजन से मिलेगी लंबी आयु

संक्षेप:

Choti Diwali 2025 date:आज है नरक चतुर्थी, इसे रूप चौदस, यम दीपदान, छोटी दिवाली आदि भी कहा जाता है। दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा होती है।

Oct 19, 2025 07:37 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, संवाददाता
share Share
Follow Us on

आज है नरक चतुर्थी, इसे रूप चौदस, यम दीपदान, छोटी दिवाली आदि भी कहा जाता है। दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस दिन स्नान, दीपदान और पूजा करने से मनुष्य को नरक के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहीं-कहीं इसे रूप चौदस कहा जाता है। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी अर्थात नरक चतुर्दशी को रामभक्त हनुमान जी का जन्म मेष लगन, स्वाति नक्षत्र में मंगलवार को मध्यान में हुआ था, जिसे श्री हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस साल हनुमान जयंती रविवार को है। दिन में हनुमान जी के मंदिर में गुड़ चने का प्रसाद और दीपक जलाएं। हनुमान जी शिव के अवतार हैं। ज्योतिषाचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि हनुमान भक्त इस दिन व्रत रख कर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन कर भजन-कीर्तन करते हैं। हनुमान जी की पूजा से जीवन में बल, बुद्धि, साहस, संकटों पर विजय, निरोगिता प्राप्त होती है। मंगल ग्रह संबंधी दोष दूर होते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:शनिवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमान जी होंगे प्रसन्न, मनोकामना होगी पूरी
ये भी पढ़ें:श्री हनुमान चालीसा, Hanuman Chalisa Hindi :पढ़ें संपूर्ण हनुमान चालीसा

नरक चतुर्दशी पर पूजन से मिलेगी लंबी आयु
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि 19 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी (रूप निखारने का पर्व) के पर्व के रूप में मनाया जाएगा। रूप चतुर्दशी के दिन सूर्योदय के पूर्व उठकर तिल के तेल से मलिश करके स्नान करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि उसके बाद भगवान श्री कृष्ण के निमित्त दीपक जलाकर लंबी उम्र, आरोग्य और अपनी समृद्धि की कामना करें। शाम को महालक्ष्मी और कुबेर के निर्मित दीपक प्रज्ज्वलित कर उनके मंत्रों का जाप और आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करें। दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिशा में यम का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता में 17 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 10 साल से काम कर रही हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म में राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, हस्तरेखा, रत्न, व्रत-त्योहार पूजा-विधि और वैदिक ज्योतिष पर गहराई से पिछले 10 सालों से लिख रही हैं, खासकर पुराणों उपनिषदों को पढ़कर जुड़ी सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाती रहीं हैं। इसके साथ ही करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रहती है। आज तक में करियर सेक्शन में तीन साल काम किया है और आज समाज अखबार और नवभारत टाइम्स अखबार में भी करियर से जुड़े आर्टिकल छपे हैं। करियर में एसएससी, लोक सेवा आयोग, स्कूल बोर्ड रिजल्ट, भर्तियों, सरकारी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ी खबरों पर भी लाइव हिन्दुस्तान में लिख रही हैं। खाली समय में किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!