
Choti diwali wishes: 'सजी रंगोली और जलते दीयों के साथ...!', छोटी दिवाली पर अपनों को भेजें ये 10 लेटेस्ट बधाई संदेश
Happy Narak Chaturdashi Wishes: छोटी दिवाली का त्योहार अपनों के लिए खास मनाने के लिए आप इन चुनिंदा लेटेस्ट बधाई संदेश को भेज सकते हैं। यहां देखें छोटी दिवाली के लिए बेस्ट शुभकामना मैसेज।
Choti Diwali Latest Wishes 2025: दिवाली के त्योहार की रौनक पूरे देश में देखने लायक होती है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसे रूप चौदस, रूप चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। यह दिवाली के पंच दिवसीय पर्व का दूसरा दिन होता है। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार को है। छोटी दिवाली के दिन लोग दीयों को जलाकर खुशियां बांटते हैं और अपनों को खास संदेशों के जरिए इस खास दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन बेहतरीन मैसेज से भेज सकते हैं छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

1. गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा करके
जलाएं दीपक और मनाएं खुशियां
लेकर फुलझड़ी और अनार
मनाएं खुशियों का त्योहार
हैप्पी छोटी दिवाली 2025
2. दीपावली का है त्योहार
घर में खुशियां
मन में प्यार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार!
Happy Diwali 2025
3. पूजा की सुंदर थाली है
चारों ओर खुशहाली है
आओ मिलकर मनाएं यह त्योहार
आज है छोटी दिवाली
हैप्पी दिवाली 2025
4. हंसते-मुस्कुराते दीप जलाओ,
जीवन में नई खुशियां लाओ।
दुःख-दर्द अपना भूलकर,
तुम सबको गले लगाओ।
छोटी दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
5. दीप जलें और रौशन हो जहान,
संग हो अपनों का और मीठी सी मुस्कान।
छोटी दिवाली पर दिल से दुआएं हैं,
खुश रहो तुम सुबह से लेकर शाम।
Happy Choti Diwali 2025
6. सजी रंगोली और जलते दीयों के साथ,
आपके घर में खुशियों की हो बरसात।
भगवान श्रीराम का आशीर्वाद आपके साथ रहे,
और आपका जीवन सदा सुखमय रहे।
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
7. छोटी दिवाली के पावन दिन पर
आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो
खुशियां आप के कदम चूमे
इसी कामना के साथ
आप को एवं आप के परिवार को
छोटी दिवाली की खूब बधाई
8. ये दिवाली आपके जीवन में खुशियों की बरसात लाए
धन और शोहरत की बारिश कराए
छोटी दिवाली की मंगल कामनाएं
9. दीपक के प्रकाश की तरह ही
आपके जीवन में चारो ओर रोशनी हो
इस छोटी दिवाली पर
बस यही कामना है हमारी
छोटी दिवाली की बधाई
10. दिवाली आए तो दीप जलाए,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़िया सबको भाए
छोटी दीपावली की शुभकामनाएं 2025





