
Choti Diwali Wishes: छोटी दिवाली की इन टॉप 10 मैसेज से भेजें शुभकामनाएं, अपनों का दिन बनेगा खास
Choti Diwali Badhai Sandesh: छोटी दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन शाम को गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा करने के साथ ही मृत्यु देवता यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है। इन खास संदेशों से भेजें अपनों को छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Diwali 2025 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार को है। इस दिन मृत्यु के देवता यम को प्रसन्न करने के लिए दीपदान किया जाता है। यह पंच दिवसीय दिवाली का दूसरा दिन होता है। छोटी दिवाली पर लोग शाम को दीयों को जलाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दिवाली की रौनक के बीच आप भी अपनों को इस पर्व की इन चुनिंदा मैसेज को भेजकर बधाई दे सकते हैं। पढ़ें छोटी दिवाली शुभकामना संदेश।

1. खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
छोटी दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
2. दीपों का ये त्योहार,
लाया खुशियां हजार,
मुबारक हो आप सभी को,
छोटी दीवाली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
3. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस दीवाली आपके पास खुशियों हजार हो।
हैप्पी छोटी दिवाली 2025
4. आंगन में रंगोली बनाएं
घर के द्वार पर दीये जलाएं
सुख-समृद्धि आपके घर को आए
आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं
5. रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए
लेकर साथ सीता जी को राम जी हैं आए
हर शहर सजा है ऐसे जैसे अयोध्या हो
आओ हर द्वार, हर गली, हर मोड़ पर हम दीप जलाएं
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
6. दिवाली त्योहार दीप का, मिलकर दीप जलायेंगे।
सजा रंगोली से आंगन को, सबका मन हर्षाएंगे
बम-पटाखे भी फोड़ेंगे, खूब मिठाई खायेंगे।
दिवाली त्योहार मिलन का, घर-घर मिलने जाएंगे।
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
7. खुशियों का पर्व है दीवाली,
मस्ती की फुहार है दीवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दीवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
8. दिवाली की रोशनी
मिठाइयों की मिठास
दीयों की जगमगाहट
धन की बरसात
हर पल दिन आपके लिए हो त्योहार
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
9. पूजा से भरी थाली
चारों ओर है खुशहाली
आओ मिलकर मनाएं ये दिन
आज है छोटी दिवाली
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
10. दिवाली का यह प्यारा त्योहार
जीवन में लाए खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार
हमारी शुभकामना करें स्वीकार
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं 2025





