Hindi Newsधर्म न्यूज़Chhath puja arghya time 2025 Sunset and Sunrise timing 27 and 28 October evening morning arghya ka samay
छठ पूजा: आज शाम और कल सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने का क्या समय है? यहां देखें

छठ पूजा: आज शाम और कल सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने का क्या समय है? यहां देखें

संक्षेप:

Chhath puja arghya time: छठ पूजा में भगवान सूर्य व छठ माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सोमवार को डूबते सूर्य को और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जानें समय-

Oct 27, 2025 05:53 am ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पटना, प्रधान संवाददाता
share Share
Follow Us on

Chhath Puja Evening Argya Timing 27 October 2025: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा 27 अक्टूबर, सोमवार को है। गंगा घाट और तालाब छठ महापर्व के लिए सजधज कर तैयार हैं। सोमवार को व्रती और श्रद्धालु ‘पूर्वाषाढ़ा’ नक्षत्र में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। वहीं, मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। मंगलवार की सुबह उभयचर और अमलाकृति जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रसाद ग्रहण करने के बाद तोड़ेंगे। शास्त्रों के अनुसार, डूबते सूर्य को सूर्यास्त से आधा धंटा पहले और उदीयमान सूर्य की लालिमा दिखने के बाद से अर्घ्य दिया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को मनाया गया खरना: श्रद्धा और भक्तिभाव के बीच खरना 26 अक्टूबर, रविवार को मनाया गया। छठ व्रत के दूसरे दिन रविवार को व्रतियों ने बड़े ही श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ मूल नक्षत्र में खरना पूजा की। सूर्यास्त के बाद व्रतियों ने केला के पत्ता पर अरवा चावल, गंगाजल, दूध और गुड़ से बनी खीर, रोटी, केला आदि प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:आज किन राशियों के पास आएगा पैसा और किस राशि के लोग बचकर पार करें दिन? जानें

27 अक्टूबर को संध्याकालीन अर्घ्य का समय: 27 अक्टूबर,सोमवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। सूर्यास्त का समय (सोमवार) को शाम 05 बजकर 11 मिनट है।

28 अक्टूबर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य का समय: मंगलवार को छठ व्रत करने वाले भक्त उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। मंगलवार को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर होगा।

छठ व्रत का पारण कब होगा: छठ व्रत का पारण 28 अक्टूबर को किया जाएगा। छठ व्रत को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद खोलने की परंपरा है।

छठ व्रत पारण में क्या खाना चाहिए: छठ व्रत का पारण सात्विक चीजों का सेवन करके करना चाहिए। व्रत पारण के लिए आप छठी माता के भोग में अर्पित की गई चीजें जैसे ठेकुआ या फल आदि खा सकते हैं। इसके अलावा जल ग्रहण करके भी व्रत का पारण किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!