Hindi Newsधर्म न्यूज़chhath puja 2025 sandhya arghya top 10 wishes quotes messages sms in hindi for family whatsapp group and frineds
Chhath Sandhya Arghya Wishes: संध्या अर्घ्य की बधाई के लिए 10 यूनीक मैसेज, छठी वाली है सबसे खास

Chhath Sandhya Arghya Wishes: संध्या अर्घ्य की बधाई के लिए 10 यूनीक मैसेज, छठी वाली है सबसे खास

संक्षेप:

Chhath Puja 2025 Sandhya Arghya Wishes: छठ पूजा का तीसरा दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन संध्याकाल यानी शाम में सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। इस खास दिन पर लोग अपनों को बधाई संदेश भेजते हैं। नीचे कुछ ऐसे ही यूनीक मैसेज हैं जो आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

Sun, 26 Oct 2025 07:58 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Chhath Puja 2025 Sandhya Arghya Wishes Hindi: लोकआस्था का महापर्व कहलाने वाले छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजन का दिन था। तो वहीं कल यानी 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य का दिन है। छठ पूजा का व्रत चार दिन होता है और हर एक दिन अपने आप में खास है। हिंदू धर्म में छठ की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस पूजा के दौरान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करने से घर की खुशहाली और संतान के दीर्घायु का वरदान मिलता है। छठ शुरू होते ही लोग अपनों को बधाई संदेश देने लगते हैं। संध्या अर्घ्य से जुड़े संदेश आप नीचे पढ़ सकते हैं और इन्हें अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. संध्या अर्घ्य में डूबे हैं आस्था के सारे रंग,

छठी मैया का आशीर्वाद रहे हमेशा संग।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

2. सूर्यदेव से से नहाया है आज का सवेरा,

अर्घ्य से आपको मिल जाए हर सुख का बसेरा।

3. छठी मैया की कृपा से चमके हर राह,

संध्या अर्घ्य में पूरी हो जाए आपकी हर चाह।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

4. डूबते सूरज को अर्घ्य अर्पण का ये पर्व है निराला,

हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर घर में हो उजियारा।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

5. संध्या अर्घ्य में झुके जब श्रद्धा से सबका सिर,

छठी मैया सुख से भर दें जीवन के आठों पहिर।

6. सूर्य देव के अर्घ्य संग मन मांगे वरदान,

छठी मैय्या इस बार करें सभी लोगों का कल्याण।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

7. अर्घ्य का हर जलकण बने आशीर्वाद का सागर,

छठ की रोशनी से इस बार जगमगाए सभी का घर।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

8. संध्या की लाली में झलकेगी भक्ति की छटा,

छठी मैया इस बार करें जीवन में सुख की घटा।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

9. अर्घ्य की थाली में सजे आस्था के फूल,

छठी मैया रखें आपके जीवन को सदा अनुकूल।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

10. संध्या अर्घ्य में झुके हर सिर श्रद्धा से,

छठी मैया भर दें जीवन प्रेम और समृद्धि से।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!