Hindi Newsधर्म न्यूज़chhath puja 2025 date nahay khay in shobhan yog kharna sandhya arghya usha arghya in sukarma yog
छठ महापर्व: शोभन योग में हाेगी शुरुआत, सुकर्मा योग में समापन

छठ महापर्व: शोभन योग में हाेगी शुरुआत, सुकर्मा योग में समापन

संक्षेप:

chhath puja 2025 kab hai:चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व छठ 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। इस बार शोभन योग में भगवान सूर्यदेव की उपासना का पर्व प्रारंभ होगा।

Fri, 24 Oct 2025 06:31 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, संवाददाता
share Share
Follow Us on

चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व छठ 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। इस बार शोभन योग में भगवान सूर्यदेव की उपासना का पर्व प्रारंभ होगा। स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय, झूंसी के वेदाचार्य ब्रज मोहन पांडेय ने बताया कि पर्व के प्रारंभ में शोभन और समापन पर सुकर्मा योग व्याप्त रहेगा। इस योग में सूर्यदेव की पूजन-अर्चन करने वाली व्रतियों की मनोकामना पूरी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चार दिवसीय अनुष्ठान सूर्यदेव की पूजा का व्रत है। मुख्य पूजा 27 अक्तूबर की षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की होगी। पर्व के दूसरे दिन 26 अक्तूबर को खरना में व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम के समय मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ व नए चावल की खीर व रोटी या पूड़ी का प्रसाद बनाएंगी। प्रसाद को सूर्यदेव को अर्पित करने के बाद व्रती इसे ग्रहण करेंगी। उसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होगा। वेदाचार्य ने बताया कि पर्व के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ शोभन योग बन रहा है। जिसे वैदिक ज्योतिष में बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना जाता है। 28 अक्तूबर को उदया चलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के समय सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है।

छठ पूजा कैंप कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

पूर्वांचल छठ पूजा समिति एवं विकास समिति की ओर से गुरुवार को संगम नोज पर कैंप कार्यालय का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय राय, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अभिषेक आर्या, कृष्णानंद तिवारी, अमित सिंह, संजीव सिंह, अमन सिंह, अतुल राय, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!