आज से 55 दिन तक 6 राशियों की चांदी ही चांदी, चंद्रमा की राशि में पहुंचे मंगल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज यानी 18 सितंबर के दिन चंद्रमा की कर्क राशि में मंगल गोचर हुआ है। इस राशि में आते ही मंगल मेष और वृषभ राशि समेत कुल 6 राशियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं। 

aaj se kark rashi me hain mangal 6 zodiac signs benefits
चंद्रमा की राशि में मंगल गोचर से 6 राशियों को लाभ मिलेगा।

आज शाम 4 बजकर 44 मिनट पर मंगल चंद्रमा की राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अभी तक मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे थे और आज से कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं और 12 नवंबर तक यहीं रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि में पहले से ही गुरु मौजूद हैं। जहां कर्क को मंगल की नीच राशि मानी जाती है। वहीं गुरु इस राशि में उच्च अवस्था में होते हैं। ऐसे में कर्क राशि के जरिए मंगल और गुरु की युति बन रही है। इस युति को शास्त्र में गुरु मंगल योग और नीच भंग राजयोग के नाम से भी जाना जाता है।

इस बदलाव का असर लगभग हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। हालांकि कुछ राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इस योग के चलते इन राशियों को आज से पैसे, नौकरी और बिजनेस के मामले में अच्छे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। वहीं कुछ के अटके हुए काम पूरे होंगे और इनमक के सोर्स भी बढ़ने के चांस दिखेंगे।

कर्क राशि में मंगल गोचर से इन 6 राशियों को लाभ-

मेष राशि पर मंगल गोचर का क्या असर होगा?

मेष राशि वालों को काम के मामले में सब कुछ अच्छा ही होता नजर आएगा। नौकरी में सीनियर्स का साथ मिलेगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी तो काम बढ़ेगा लेकिन इससे प्रोफाइल और भी मजबूत बनेगी। इनकम के सोर्स बढ़ने के भी चांस है।

वृषभ राशि पर मंगल गोचर का क्या असर होगा?

इस राशि के रुके हुए काम 12 नवंबर तक पूरे होंगे। मेहनत का सही रिजल्ट मिलेगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। नौकरी में नए मौके मिलेंगे। अगर लंबे समय से कोई किसी एग्जाम की तैयारी में थे तो उसमें भी सफलता के चांस बनेंगे। कुल मिलाकर अबसे चीजें फेवर में ही होंगी।

सिंह राशि पर मंगल गोचर का क्या असर होगा?

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर लाभकारी ही होगा। विदेशी यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ से मन खुश रहेगा। वहीं धार्मिक कामों में मन थोड़ा लगने लगेगा। जिंदगी के अहम फैसले पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ले पाएंगे।

कन्या राशि पर मंगल गोचर का क्या असर होगा?

कन्या राशि वालों के लिए ये बदलाव किसी करिश्मे से कम नहीं है। अगले 55 दिन तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इससे राहत ही मिलेगी। अचानक से कहीं धन लाभ का संकेत मिल सकता है। काम के सिलसिले में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में ग्रोथ के चांस हैं।

तुला राशि पर मंगल गोचर का क्या असर होगा?

तुला राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटका हुआ पैसा कहीं से मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स फेवर करते दिखेंगे। उनके सपोर्ट से कई काम बनते नजर आएंगे। काम के अंदाज की तारीफ मिलेगी तो कॉन्फिडेंस बूस्ट अप होगा। लीडरशिप क्वालिटी में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि पर मंगल गोचर का क्या असर होगा?

वृश्चिक राशि वालों को पैसों की मजबूती का एहसास होगा। नौकरी में अच्छे मौके मिलते नजर आएंगे। वहीं विदेश से जुड़ा कोई ऐसा काम आ सकता है जिससे लाभ होगा। कोई ऐसी गुड न्यूज मिल सकती है जिससे महीनों की टेंशन खत्म हो जाएगी। इस बीच परिवार का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। वहीं प्रॉपर्टी और गाड़ी से जुड़े लाभ भी देखने को मिलेंगे।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 55 दिन तक 6 राशियों की चांदी ही चांदी, चंद्रमा की राशि में पहुंचे मंगल