आज से सितारे की तरह चमक उठेंगी 5 राशियां, सूर्य की राशि में आ रहे चंद्रमा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

moon transit in leo: चंद्रमा समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं। आज 6 अक्टूबर को चंद्रमा सूर्य की सिंह राशि में गोचर करेंगे। जानें चंद्रमा का सिंह गोचर किन राशियों का चमकाएगा भाग्य।

moon transit in leo
सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर 2026

Moon Transit in Leo 2026: मन और भावनाओं के कारक चंद्रमा करीब 2 दिन में अपनी राशि बदलते हैं। आज 06 अक्टूबर को चंद्रमा सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और अगले 2 दिन यानी 8 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। सिंह राशि में चंद्र गोचर के बारे में बताते हुए पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि सिंह राशि कालपुरुष का पंचम भाव है। जिसके स्वामी सूर्य हैं। सूर्य और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव है। जब चंद्रमा सूर्य की सिंह राशि में आते हैं तो फैसले लेने में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहता है लेकिन मन दुविधा में रहता है। पंडित जी बताते हैं कि कुछ राशियों के लिए चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर बहुत शुभ साबित होता है। जानें सिंह राशि में चंद्र गोचर से किन राशियों का बदलेगा समय।

1. वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों को इस समय भूमि, भवन औऱ वाहन की खरीदारी के योग हैं। पराक्रम रंग लाएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आती है।

2. मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्राएं लाभकारी साबित होंगी। कार्यस्थल पर कार्य क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी दिखाने के अवसर मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शुभ समाचार के मिलने के संकेत हैं।

3. तुला राशि:

सिंह राशि में चंद्र गोचर से तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं और मन की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती हैं। बड़े भाई-बहनों और सामाजिक दायरे से भरपूर लाभ मिल सकता है। किसी पुराने अटके हुए काम के पूरे होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

4. कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। इस समय लंबित काम रफ्तार पकड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जिनका आगे चलकर लाभ मिल सकता है।

5. सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक तनाव दूर होगा और आप राहत महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साहस और पराक्रम रंग लाएगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से सितारे की तरह चमक उठेंगी 5 राशियां, सूर्य की राशि में आ रहे चंद्रमा