चंद्र ग्रहण से अगले एक महीने तक प्रभावित रहेंगी सभी 12 राशियां, जान लें अपनी राशि पर असर
Chandra Grahan Rashifal 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। चंद्र ग्रहण से सभी 12 राशियां एक महीने तक प्रभावित होंगी। जानें मेष से लेकर मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव।

Chandra Grahan 2026 Horoscope: साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका सूतक काल और उसके नियम मान्य नहीं होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि चंद्र ग्रहण एक अशुभ घटना है, जिसका आमतौर पर राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव ही पड़ता है। ग्रहण की दृश्यता देश में नहीं है लेकिन इसका प्रभाव देश-दुनिया के अलावा मानव जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए चंद्र ग्रहण के परिणाम सामान्य हो सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जानें चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण की स्थिति:
यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं होकर एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। इसकी शुरुआत 28 अगस्त को होगी। इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा और इसका समापन पूर्ण रूप से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा।
चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव:
1. मेष राशि:
मेष राशि के लिए चंद्र ग्रहण अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको करियर में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। करियर में परिवर्तन की कोशिश से फायदा हो सकता है। यात्राओं में सावधानी बरतें। यात्रा करते समय किसी तरह की लापरवाही से बचें। ग्रहण के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।
2. वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के इस समय अटके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि इस समय करियर में किसी तरह का कोई रिस्क या जोखिम लेने से बचें। ग्रहण समाप्त होने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करना लाभकारी रहेगा।
3. मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। बेवजह की लड़ाई-झगड़े या वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस समय आपको मुकदमेबाजी से बचना चाहिए। संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतें। लंबी दूरी की यात्राओं से बचें। ग्रहण समाप्त होने के बाद सफेद वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह ग्रहण आपकी राशि के अष्टम भाव में लग रहा है। इस समय आपको नौकरी और व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चोट-चपेट लग सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। माता और जीवनसाथी के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। खुद पर काम का दबाव नहीं डालें। ग्रहण के बाद सफेद मीठी वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आकस्मिक सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। ग्रहण के बाद चावल का दान करना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस समय आपको सेहत का खास ख्याल रखना होगा। रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। चोट-चपेट नहीं लगे, इसका ध्यान रखें। यह ग्रहण आपके लिए सामान्य परिणाम प्रदान कर सकता है। ग्रहण के बाद सफेद वस्तु का दान करें।
तुला राशि:
तुला राशि वालों को इस समय धन के लेन-देन से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। इस समय आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। चोट-चपेट लग सकती है। करियर का विशेष ध्यान रखें, किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं करें। लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के बाद चीनी का दान करना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतें। धन हानि के संकेत हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसिक तनाव घेर सकता है। ग्रहण का दुष्प्रभाव कम करने के लिए मीठी वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
धनु राशि:
धनु राशि के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा रहेगा। इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। करियर की अड़चनें दूर होंगी। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। भाई-बहन के रिश्तों का ध्यान रखें। भगवान शिव का ग्रहण के बाद जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।
मकर राशि:
मकर राशि वाले इस समय जल्दबाजी या गुस्से में किसी तरह का कोई फैसला नहीं लें। करियर में विशेष सावधानी बरतें। उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद नहीं करें। नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। व्यापार में कोई रिस्क नहीं लें। ग्रहण समाप्त होने के बाद चावल का दान अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि में ही चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस समय आपको अपने कार्यों को टालने से बचना चाहिए। आपकी सेहत पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। धन की स्थिति बिगड़ सकती है। ग्रहण के बाद सफेद वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि:
चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके मन पर प्रभाव डाल सकता है। इस समय आपको मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। हालांकि कुछ लोगों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चीनी का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।


