Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण की दृश्यता भारत में नहीं, फिर भी अभी से सतर्क हो जाएं ये 6 राशियां

लाइव हिन्दुस्तान
share

Chandra Grahan Horoscope: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लग रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसका जनमानस पर प्रभाव पड़ेगा। जानें चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव।

lunar eclipse unlucky zodiac signs 28 august 2026
चंद्र ग्रहण का इन 6 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

Chandra Grahan unlucky zodiac signs 28 august 2026: 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा पर साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं है बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी होता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन इसका मानव जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। जब ग्रहण लगता है तो सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। ग्रहण अपने आप में ही एक नकारात्मक घटना है। आमतौर पर चंद्र ग्रहण का खराब प्रभाव ही होता है। हालांकि कुछ विशेष स्थितियों में इसका प्रभाव ज्यादा अशुभ हो सकता है। जानें 28 अगस्त को लगने वाला ग्रहण भारत में किस समय शुरू होगा और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

भारत में कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण:

भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर प्रारंभ होगा। इसका समापन सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगा। यह ग्रहण भारत में सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर चरम पर होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

किन 6 राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव:

मेष राशि:

मेष राशि पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस समय आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। घबराहट, बेचैनी और अज्ञात भय सताएगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि वाले भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। आय में कमी के संकेत हैं और खर्च की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। बेकार की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के लिए चंद्र ग्रहण प्रतिकूल प्रभावों वाला साबित हो सकता है। इस समय स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में भी परेशानियां बनी रह सकती हैं। धन की स्थिति नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। धन हानि के संकेत हैं। इस समय निवेश से बचें।

कन्या राशि-

कन्या राशि वालों को इस समय किसी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए। बाहरी रिश्ते खराब होने के संकेत हैं। व्यावसायिक स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। इस समय आकस्मिक फैसले लेने से बचें। अपनों के साथ में कमी का अनुभव करेंगे।

धनु राशि-

धनु राशि वालों की आय में उतार-चढ़ाव बने रहे हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए अपनी छवि का खास ख्याल रखें। व्यापार में उठा-पटक बनी रह सकती है। प्रेम-संबंधों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यात्रा से बचें।

कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी दिक्कतें रह सकती हैं। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतें। अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन नहीं करें। साहस में कमी का अनुभव कर सकते हैं। कार्यों में बाधाएं आएंगी। मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलने से मन परेशान रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण, फिर भी ये 6 राशियां हो जाएं सतर्क