Lunar Eclipse: 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण 5 राशियों की बढ़ाएगा टेंशन, बहुत संभलकर पार करें अगले 30 दिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Chandra Grahan unlucky rashi: चंद्र ग्रहण का आमतौर पर सभी राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन कुछ राशियों को इस समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। जानें पंडित जी से किन 5 राशियों पर चंद्र ग्रहण का पड़ेगा ज्यादा अशुभ प्रभाव।

chandra grahan unlucky zodiac signs 2026
चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा?

Chandra Grahan unlucky zodiac signs 2026: 28 अगस्त का दिन ज्योतिषीय और खगोलीय विज्ञान दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो कि भारत में नजर नहीं आएगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर पड़ता है। 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रहण का आमतौर पर सभी राशियों पर अशुभ प्रभाव ही पड़ता है। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव के कारण 5 राशियों को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जानें चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें।

किस राशि और किस नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण:

पंडित उपाध्याय के अनुसार, 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। ग्रहण के दिन चंद्रमा और राहु मिलकर ग्रहण योग बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को शुभ नहीं माना जाता है।

इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क:

पंडित उपाध्याय बताते हैं कि इस ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, धन हानि, करियर और रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। ग्रहण का प्रभाव किसी भी राशि में करीब एक महीने तक रहता है। इसलिए ग्रहण इन राशियों को ग्रहण समाप्त होने के अगले 30 दिनों तक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

1. वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों को धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत हो सकती है। इस समय धन का निवेश करने से बचें। कहीं भी पैसा लगाने से पहले रिसर्च करना और पूरी जानकारी जुटाना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

2. कर्क राशि:

कर्क राशि वालों को चंद्र ग्रहण मानसिक तनाव दे सकता है। इस समय घबराहट, बेचैनी और अज्ञात भय सताएगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करें। खर्च पर नियंत्रण रखें।

3. सिंह राशि:

सिंह राशि वालों को पार्टनरशिप में दिक्कत हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करने से बचें। धन हानि के संकेत हैं। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। गुस्से या जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें। नौकरी में दिक्कतें हो सकती हैं। उच्चाधिकारियों के साथ विवाद से दूरी बनाएं और ईमानदारी से काम करते रहें।

4. वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपने खर्च पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। खर्च की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है। इस समय अपने खान-पान पर भी नजर रखें। रिश्तों में अचानक बदलाव हो सकते हैं।

5. मीन राशि:

मीन राशि वालों को इस समय पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं। बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी तरह के निवेश से बचें। निवेश से पहले एक्सपर्ट से राय अवश्य लें। छोटी-छोटी बातों को सोचने से बचें, वरना मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा:

चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 28 अगस्त को सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण का चरम सुबह 09 बजकर 45 मिनट के आसपास रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़28 अगस्त का ग्रहण 5 राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें, रहें बहुत संभलकर