चंद्र ग्रहण: 28 अगस्त से ये 4 राशियां धन और करियर में देखेंगी बड़ा बदलाव
Lunar eclipse positive effect: 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है। जानें चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किन चार राशियों के धन की स्थिति में हो सकता है बड़ा बदलाव।

Chandra Grahan 28 August 2026: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय धीरे-धीरे चंद्रमा की डिस्क का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) से होकर गुजरेगा। इस कारण यह पूर्ण चंद्र ग्रहण के बजाए गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण के समय चंद्रमा काला न दिखकर गहरा लाल रंग का नजर आएगा। भारत में यह ग्रहण सुबह 08:04 मिनट पर प्रारंभ होगा और सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर अपने चरम पर होगा। करीब 3 घंटे से अधिक समय के बाद ग्रहण का समापन सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य का मत है कि ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। ग्रहण की दृश्यता नहीं होने के कारण धार्मिक नियम मान्य नहीं होंगे, लेकिन ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से बड़े बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में।
चंद्र ग्रहण क्यों धन की स्थिति में ला सकता है बड़ा बदलाव:
ज्योतिष के अनुसार, धन की स्थिति में बदलाव हमेशा आकस्मिक धन लाभ से ही जुड़ा होना मानना गलत है। कभी-कभी यह व्यक्ति को उसके रुपए-पैसों की सही स्थिति के बारे में भी बताता है। जैसे इस समय आपको पता चल सकता है कि आखिर धन कहां पर खर्च हो रहा है। आप अपनी पुराने धन की रणनीतियों से सबक लेते हुए बेहतर धन लाभ के लिए आगे के निवेश या धन संबंधी योजनाएं बना सकते हैं।
किन चार राशियों की आर्थिक स्थिति और करियर पर ग्रहण का पड़ेगा प्रभाव:
1. वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से करियर और प्रोफेशनल लाइफ में सबसे बड़ा आर्थिक मौका मिल सकता है। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर आपके करियर, प्रतिष्ठा, जिम्मेदारियों और प्रोफेशनल ग्रोथ में पड़ सकता है। यह ग्रहण उन लोगों के लिए अहम साबित हो सकता है जिन्हें लगता है कि उन्हें उनकी कड़ी मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होता है। ग्रहण के प्रभाव के कारण आपको नए पद या जिम्मेदारी के साथ करियर में बदलाव और आय में वृद्धि के अच्छे रास्ते मिल सकते हैं। इस समय कर्क राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति आपके बातचीत करने के तरीके और काम की स्किल को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
2. सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण के प्रभाव से पार्टनरशिप, क्लाइंट्स और बड़े आर्थिक फैसलों पर गंभीरता से सोचने का यह समय हो सकता है। यह ग्रहण सिंह राशि के ठीक सामने होगा। मायावी ग्रह केतु भी सिंह राशि में होंगे। इसलिए इस राशि के जातकों की पर्सनल लाइफ पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस समय आप अपनी ऊर्जा, समय और रिसोर्स कहां और कैसे लगा रहे हैं, यह सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इस समय आप हर चीज में हां कहने के बजाए इस बात को पूछना शुरू कर सकते हैं कि क्या यह सच में फायदेमंद होगा या नहीं? इस समय कुछ सिंह राशि वालों को अच्छी बिजनेस पार्टनरशिप या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।
3. वृश्चिक राशि:
28 अगस्त को लगने वाला ग्रहण वृश्चिक राशि वालों का प्रॉपर्टी, संपत्ति, पारिवारिक मामलों और लंबित आर्थिक मसलों पर ध्यान आकर्षित कर सकता है। हो सकता है कि इस समय आप परिवार से जुड़े किसी खर्च का सामना कर रहे हों या किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का मन बना रहे हो, लेकिन अनिश्चितता के कारण आप संकोच कर रहे हों। यह ग्रहण आपको निष्पक्ष नजरिए से देखने के लिए प्रेरित कर सकता है।
4. कुंभ राशि:
28 अगस्त का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के लिए खास रहने वाला है क्योंकि यह इसी राशि में लग रहा है। इस समय आपका ध्यान पहचान बनाने और अपनी प्राथमिकताओं की ओर आकर्षित हो सकता है। इस समय आपको महसूस हो सकता है कि आपकी पुरानी आर्थिक योजनाएं अनुकूल नहीं हैं। हो सकता है कि आपके पास धन का आगमन हो लेकिन बचत कर पाना मुश्किल होता है। आपके पास किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा आइडिया या विचार हो, लेकिन आप लगातार इसे टालते आ रहे हों। यह ग्रहण आपको एहसास दिला सकता है कि आपकी आर्थिक योजना अब बदलाव चाहती है।


