चंद्र ग्रहण के दिन शुक्र-शनि रहेंगे आमने-सामने, इन 6 राशियों की बदलेंगे जिंदगी
Shani-Shukra aamne samne: चंद्र ग्रहण के दिन शुक्र-शनि आमने-सामने (समसप्तक योग) रहेंगे। शुक्र-शनि की यह स्थिति सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी। जानें किन राशियों को होगा लाभ।

Shukra-Shani Samsaptak Yog 2026: धन-संपदा और वैभव के कारक शुक्र 1 अगस्त को कन्या राशि में आए थे। शनि मीन राशि में विराजमान हैं। शुक्र के कन्या गोचर के साथ ही शुक्र-शनि का समसप्तक योग बन गया था। शुक्र जब तक कन्या राशि में रहेंगे, तब तक यह योग प्रभावी रहेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय शुक्र-शनि के समसप्तक योग के बारे में बताते हैं कि 2 सितंबर तक शुक्र-शनि का समसप्तक योग बना रहेगा। शुक्र-शनि एक-दूसरे से सातवें भाव में पहुंच गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह स्थिति अत्यंत प्रभावशाली मानी गई है। शुक्र-शनि के समसप्तक योग के प्रभाव से कुछ राशियों को धन की प्राप्ति होने के साथ करियर में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। शनि-शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। जब दोनों ग्रह एक साथ होते हैं तो कुंडली में भौतिक सुख और स्थिरता के योग बनते हैं। शनि तुला राशि में उच्च के होते हैं, जो कि शुक्र की राशि है। आइए जानते हैं कि पंडित नरेंद्र उपाध्याय से शुक्र-शनि का समसप्तक योग किन राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा।
1. वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का समसप्तक योग अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। इस समय आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के अनेक माध्यम बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। कारोबार में मुनाफा होगा। नए निवेश से अच्छे लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
2. मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को शुक्र-शनि के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। नौकरी में बदलाव करने के लिए यह समय उत्तम रहने वाला है। कारोबार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और पुराने विवादों को सुलझाने में आप सफलता पाएंगे। धन की स्थिति बेहतर होगी।
3. कन्या राशि-
कन्या राशि वालों को शुक्र-शनि के समसप्तक योग के प्रभाव से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। इस समय आपके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों की मदद से सभी कार्य पूरे होंगे। बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप से बड़ा लाभ हो सकता है।
4. तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपके सभी सरकारी काम सफलता से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने निवेश का लाभ भी इस समय मिल सकता है। प्रेम-संबंध में मधुरता आएगी। जो जातक सिंगल या अविवाहित हैं उन्हें विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
5. मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए इस योग के प्रभाव से धन में वृद्धि होगी। बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी। किसी पुराने निवेश का लाभ प्राप्त करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।
6. कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों को शुक्र-शनि के समसप्तक योग के प्रभाव से अच्छे परिणाम मिलेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धन लाभ होगा। धन से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। खर्च में कमी आएगी। बचत करने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपको काम का पूरा फल मिलेगा। रोजी-रोजगार की दिक्कतें दूर होंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। मानसिक तनाव कम होगा। सेहत अच्छी रहेगी।


