चंद्र ग्रहण 2026: आज रात लग जाएगा सूतक, घर से निकालें ये 4 चीजें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कल सुबह चंद्र ग्रहण लगने से पहले आज रात सूतक काल शुरू हो जाएगा। जानें घर से कौन सी 4 चीजें पहले ही हटा देनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

remove 4 things before chandra grahan sutak
चंद्र ग्रहण के सूतक से पहले हटाएं ये चीजें

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। नियम के हिसाब से चंद्र ग्रहण का सूतक टाइम 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण के शुरू होने का समय सुबह 6 बजकर 55 मिनट है। ऐसे में सूतक आज रात से ही लग जाएगा। हालांकि भारत में ये चंद्रग्रहण नहीं लगने वाला है तो ये मान्य नहीं होगा। हालांकि इस दौरान घर माहौल को इस दौरान थोड़ा सलीके से और साफ-सुथरे तरीके से रखा जा सकता है। सूतक लगने से पहले घर से कुछ चीजों को हटाना सही माना जाता है। जानिए आखिर इस दौरान घर में किन चीजों को रखना सही नहीं माना जाता है? अगर आप चंद्र ग्रहण से जुड़े नियमों को मानते हैं तो इन चीजों को घर से हटा सकते हैं।

आज रात सूतक शुरू होने से पहले हटाएं ये चीजें-

1. बासी खाना

मान्यता है कि सूतक शुरू होने से पहले किचन वगैरह की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। अगर आपने फ्रिज में बीते दिनों का खाना दाल, चावल, सब्जी या कुछ भी रखा है और उसे खाना नहीं है तो अच्छा यही होगा कि आप सूतक शुरू होने से पहले ही उसे हटा दें। ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यता होती है कि पका हुआ भोजन पहले ही खत्म कर लेना चाहिए। ऐसे में इस बात की विशेष रूप से सावधानी रखनी चाहिए।

2. खुला रखा हुआ पानी या फिर खाना

ग्रहण के समय कभी भी खाने-पीने की चीजों को खुला नहीं रखना चाहिए। फल, दूध और खाने-पीने की किसी भी चीज को अच्छी तरह से ढककर ही रखें। धार्मिक मान्यता के हिसाब से राशन वगैरह को इस वक्त ढककर ही रखना चाहिए। आप चाहे तो सूतक शुरू हो जाने के बाद खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते रख सकते हैं।

3. पूजा में इस्तेमाल किए गए फूल

सूतक शुरू होने से पहले आप अपने घर के मंदिर में रखे हुए पूजा के फूल भी हटा दें। अगर आपने भगवान को चढ़ाए हुए फूल नहीं हटाए हैं तो उन्हें ध्यान से हटा दें। पूजा घर में किसी भी तरह का सूखा फूल होना सही नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से सूतक से पहले ही सूखे हुए फूल इसलिए हटा लेने चाहिए क्योंकि सूतक के दौरान पूजा की चीजों को छूना सही नहीं है।

4. मंदिर से हटा दें पुराना भोग

सूतक शुरू होने से पहले आप मंदिर में लगाए गए भोग को भी हटा दें। इसके बाद मंदिर को पूरी तरह से साफ कर लें। सूतक लगने के बाद भूलकर भी पूजा घर में नया भोग नहीं रखना चाहिए। इसकी जगह सिर्फ पूजा-पाठ या फिर मंत्रों का जाप करना ही सही होगा। साथ ही इस दौरान ध्यान वगैरह करना भी सही माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़चंद्र ग्रहण 2026: आज रात लग जाएगा सूतक, घर से निकालें ये चीजें