कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; संभलकर रहें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Chandra Grahan 28 August 2026 Lunar Eclipse: 28 अगस्त 2026 का साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को इस दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए।

India Chandra Grahan Lunar Eclipse 2026 timing where to watch eclipse date
India Chandra Grahan

Chandra Grahan 28 August 2026 Lunar Eclipse: 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस बार ग्रहण कुंभ राशि में और शतभिषा नक्षत्र में होगा। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, सोच और भावनाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में ग्रहण का असर कुछ राशियों पर ज्यादा माना जा रहा है। खास तौर पर कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि वालों को खुद पर देना होगा ध्यान

चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में ही लग रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका असर ज्यादा माना जा रहा है। मन में बेचैनी रह सकती है और किसी बात को लेकर बार-बार सोचने की स्थिति बन सकती है। नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। रिश्तों में भी अपनी बात रखने से पहले सामने वाले की बात सुनना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि वालों के लिए रिश्तों में सावधानी

कुंभ राशि सिंह की आमने-सामने वाली राशि है। इसलिए ग्रहण का असर रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों पर देखा जा सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है। कारोबार में पार्टनर के साथ पैसों या किसी फैसले को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। बातचीत में गुस्से से बचना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं

कर्क राशि वालों को इस समय पैसों के मामले में सावधान रहना चाहिए। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। परिवार से जुड़ी किसी जरूरत पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को काम का दबाव महसूस हो सकता है। इस दौरान बिना सोचे बड़ा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों को परिवार और पैसे के मामले में सतर्क रहना होगा

मकर राशि वालों के लिए ग्रहण का असर परिवार और आर्थिक मामलों में दिखाई दे सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव बन सकता है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला करते समय जल्दबाजी न करें। उधार देने या लेने से पहले अपनी स्थिति जरूर देख लें। काम की वजह से परिवार को समय कम दे पाना भी परेशानी बढ़ा सकता है।

मीन राशि वालों के काम अटक सकते हैं

मीन राशि वालों को इस दौरान रोजमर्रा के काम और सेहत पर ध्यान देना होगा। कोई जरूरी काम उम्मीद के मुताबिक समय पर पूरा न होने से तनाव हो सकता है। अचानक खर्च भी बढ़ सकते हैं। यात्रा या नौकरी से जुड़ी योजना बन रही है तो जरूरी चीजों की पहले से तैयारी करके चलें।

ग्रहण के दौरान क्या करें?

धार्मिक मान्यता में चंद्र ग्रहण के समय भगवान का नाम लेने और मंत्र जाप करने की बात कही गई है। ग्रहण के बाद स्नान करके पूजा-पाठ और अपनी क्षमता के अनुसार दान किया जा सकता है। शिवजी की पूजा और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी किया जा सकता है। हालांकि इन उपायों को धार्मिक आस्था से जोड़कर ही देखना चाहिए।

भारत में नहीं दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

28 अगस्त का यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण का अधिकतम चरण भारतीय समय के अनुसार करीब सुबह 9:43 बजे रहेगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा क्षितिज के नीचे होगा। इसलिए देश के किसी हिस्से से इसे देखा नहीं जा सकेगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; संभलकर रहें