chandra grahan time 2025 : 101 साल बाद होली पर चंद्रग्रहण का विशेष संयोग, जानें सूतक काल की मान्यता
chandra grahan kab lagega: भारतीय समय के अनुसार 14 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा, इस दिन चंद्र ग्रहण 4 घंटे 36 मिनट तक लगा रहेगा।

इस बार होलिका दहन 13 मार्च को है तो रंगों की होली 14 मार्च को खेली जाएगी, इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। भारत में चंद्र ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है और ग्रहण के समय सूतक के कारण पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं। लेकिन यह चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। श्रीरुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार 14 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा, इस दिन चंद्र ग्रहण 4 घंटे 36 मिनट तक लगा रहेगा।
101 साल बाद ऐसा संयोग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 101 वर्ष बाद पुनः ऐसा योग बन रहा है, जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन हो रहे हैं। लेकिन इस योग का कोई बुरा असर भारत में नहीं होगा। आपको बता दें कि होली के दिन चंद्र ग्रहण उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लग रहा है।
चंद्र ग्रहण सूतक काल मान्यता
चंद्र ग्रहण इस साल देश में नहींलग रहा है। इसलिए इस ग्रहण का कोई भी असर भारत में नहीं होगा। इस ग्रहण का सूतक काल भारत में नहीं माना जाएगा। वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और इस दौरानमंदिर में पूजा पाठ नहीं की जाती है। इस दौरान भगवान के मंत्रों का जाप किया जाता है।
चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा
चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका का अधिकांश हिस्सा, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अधिकांश यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया, अंटार्कटिका आदि जगहों पर लगने जा रहा है. पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा सूर्ख लाल दिखाई देने लगता है इसलिए यह ब्लड मून कहलाता है.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।