जीवन में सम्मान पाना चाहते हैं तो मान लें चाणक्य की ये 3 बातें, हर कोई करेगा आपकी कद्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चाणक्य नीति की ये 3 बातें बदल देंगी आपका जीवन! जानें कैसे अपनी प्रशंसा से बचकर और ज्ञान को साथी बनाकर आप समाज में मान-सम्मान हासिल कर सकते हैं।

How to Gain Respect in Life
चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य को भारत के महान विचारकों में गिना जाता है। उन्होंने जीवन, राजनीति, धन, शिक्षा, रिश्तों और व्यवहार से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं, जो आज भी लोगों के लिए सीख का काम करती हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि परिवार से लेकर समाज में उसे सम्मान मिले। लेकिन इसके लिए केवल बड़ा पद या पैसा होना ही काफी नहीं है। आपका व्यवहार और दूसरों के साथ आपका रवैया भी बहुत मायने रखता है। चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ बातों का अनुसरण करने से व्यक्ति को समाज में इज्जत भी मिलता है और उसका कद्र भी बढ़ जाता है।

ज्ञान को जीवन का साथी बनाएं

चाणक्य नीति में ज्ञान को व्यक्ति की बड़ी ताकत बताया गया है। ज्ञान का मतलब केवल किताबें पढ़ना या डिग्री हासिल करना नहीं है। जीवन में आने वाले अनुभव भी बहुत कुछ सिखाते हैं। अपनी गलतियों से सीखना, समझदार लोगों की सलाह लेना और हर परिस्थिति से कुछ नया समझने की कोशिश करना भी ज्ञान का ही हिस्सा है। जो व्यक्ति सीखना नहीं छोड़ता, उसकी सोच लगातार बेहतर होती जाती है और मुश्किल समय में वह सही फैसला लेने में अधिक सक्षम रहता है।

सीखने की आदत व्यक्तित्व को बनाती है मजबूत

लगातार कुछ नया सीखने वाला व्यक्ति समय के साथ अपने भीतर कई अच्छे बदलाव महसूस करता है। उसके फैसलों में समझ दिखाई देती है और बातचीत करने का तरीका भी बेहतर होता जाता है। ज्ञान केवल जानकारी बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। जब कोई व्यक्ति किसी विषय को अच्छी तरह समझता है, तो वह अपनी बात ज्यादा स्पष्ट तरीके से रख पाता है। यही आत्मविश्वास और समझ उसके व्यक्तित्व को दूसरों की नजर में खास बनाती है।

कहीं आप भी तो शनिवार के दिन नहीं कर रहे हैं ये 5 गलतियां? जानें खरीदारी से लेकर दिनचर्या के नियम

अपनी तारीफ खुद करने से बचें

अपनी उपलब्धियों पर खुश होना स्वाभाविक है, लेकिन हर जगह अपनी तारीफ करते रहना अच्छी छवि नहीं बनाता है। चाणक्य नीति में आत्मप्रशंसा से बचने की सीख दी गई है। अगर व्यक्ति बार-बार अपनी सफलता, पैसा या काबिलियत गिनाता रहे, तो सामने वाले पर उसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। अपनी क्षमता साबित करने का सबसे अच्छा तरीका अपने काम को बोलने देना है। आपकी मेहनत और परिणाम खुद लोगों को आपकी काबिलियत बताने लगेंगे।

हरतालिका तीज के व्रत में भूलकर भी ना करें ये 5 काम, नहीं तो अधूरी रह जाएगी पूजा

सफलता के साथ विनम्रता रखें

कामयाबी मिलने के बाद उसमें घमंड आ जाना व्यक्ति के रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए उपलब्धि बड़ी हो या छोटी, व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना जरूरी है। अपनी सफलता पर गर्व करना गलत नहीं है, लेकिन दूसरों को छोटा समझना सही नहीं है। जब आपकी मेहनत की तारीफ दूसरे लोग करते हैं, तो उसका असर भी ज्यादा अच्छा होता है। विनम्र व्यक्ति के साथ लोग सहज महसूस करते हैं और उसके प्रति सम्मान भी लंबे समय तक बना रहता है।

हथेली में ऐसा शुक्र पर्वत हो तो नहीं रहती धन की कमी, अकूत संपत्ति के बनते हैं मालिक

दूसरों को सम्मान देना सीखें

अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी कद्र करें, तो शुरुआत आपको खुद करनी होगी। सामने वाला आपसे छोटा है या बड़ा, अमीर है या गरीब, किसी पद पर है या सामान्य काम करता है, इससे उसके सम्मान में फर्क नहीं पड़ना चाहिए। परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों से शालीनता से बात करना आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। चाणक्य की इस सीख का सार यही है कि दूसरों को सम्मान देने वाला व्यक्ति खुद भी सम्मान पाने का हकदार बनता है।

जीवन में सम्मान पाना कोई कठिन काम नहीं है, बस आप ज्ञान, विनम्रता और आदर इन 3 बातों का ध्यान रखें। आचार्य चाणक्य के ये सूत्र आज भी हमें एक बेहतर इंसान बनने और समाज में प्रतिष्ठा पाने का मार्ग दिखाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़जीवन में सम्मान पाना चाहते हैं तो मान लें चाणक्य की ये 3 बातें,हर कोई करेगा कद्र