Navratri Day 6 Wishes: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की करें पूजा, अपनों को भेजें बेस्ट विशेज और मैसेज
Navratri 2026 Day 6 Maa Katyayani Wishes : अगर आप नवरात्रि के छठें दिन अपने मित्रों और सगे-संबंधियों तक मां कात्यायनी का आशीष और बधाई पहुंचाना चाहते हैं, तो यहां दी गईं चुनिंदा नवरात्रि विशेज और मैसेज आप उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

Chaitra Navratri 2026 Day 6 Wishes : चैत्र नवरात्र के छठें दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया जाता है। मां कात्यायनी को आदिशक्ति का अत्यंत शक्तिशाली स्वरूप माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवी ने उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया, इसलिए उनका नाम कात्यायनी पड़ा। मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना करने से भक्तों को साहस, धर्म और विजय की प्राप्ति होती है। अगर आप नवरात्रि के छठें दिन अपने मित्रों और सगे-संबंधियों तक मां कात्यायनी का आशीष और बधाई पहुंचाना चाहते हैं, तो यहां दी गईं चुनिंदा नवरात्रि विशेज और मैसेज आप उनके साथ शेयर कर सकते हैं।
नवरात्रि के छठे दिन की शुभकामनाएं और विशेज (Navratri Day 6 Wishes in Hindi)
1- कात्यायन ऋषि की तपस्या का फल,
मां का पावन अवतार,
छठे दिन की पूजा से,
महक उठे सबका संसार।
जय माता दी!
नवरात्रि के छठे दिन की शुभकामनाएं।
2- ना ही गिनकर दिया है, ना ही तौलकर दिया है,
मां ने जिसे भी दिया है, दिल खोल कर दिया है.
नवरात्रि की ढ़ेरो शुभकामनाएं
3- मां का सजा है दरबार, खुशियों की हुई बौछार,
मुबारक हो आपको नवरात्रि का पावन त्यौहार
4- मां की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है.
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
5- भक्ति का मार्ग दिखाती हैं, कात्यायनी वरदानी,
श्रद्धा से जो शीश झुकाए, सफल हो उसकी जिंदगानी।
जय माता दी!
नवरात्रि की शुभकामनाएं।
6- नव दीप जलें, नव फूल खिलें,
जीवन को मां का आशीर्वाद मिले.
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आपको ढेर सारी खुशियां मिलें
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
7- शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
8- मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो.
नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
9- स्वर्ण सी कांति चमके, सिंह की है सवारी,
दुष्टों का संहार करे,
मां कात्यायनी सुखकारी।
जय माता दी!
नवरात्रि की शुभकामनाएं।
10- हाथ में खड्ग और ढाल सोहे,
शत्रुओं का हो अंत,
मां की कृपा से जीवन में,
बना रहे सदा वसंत।
जय माता दी!
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।


