Chaitra navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कब से हैं, माता की सवारी क्या है, किसी तिथि का क्षय नहीं, पूरे नौ दिन के नवरात्र
Chaitra Navratri 2026 :हिंदू पंचांग के अनुसारइस साल के चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। पंचांग की मानें तो नवरात्रि चैत्र और शारदीय दो मास में मनाए जाते हैं। अप्रैल में चैत्र नवरात्र होते हैं। इनमें मां भगवती की नौ दिन विशेष अराधना की जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसारइस साल के चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। पंचांग की मानें तो नवरात्रि चैत्र और शारदीय दो मास में मनाए जाते हैं। अप्रैल में चैत्र नवरात्र होते हैं। इनमें मां भगवती की नौ दिन विशेष अराधना की जाती है। नवरात्र इस साल 19 मार्च से 27 मार्च तक रहेंगे। नवरात्र से पहले देवी के आगमन के बारे में विचार किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि देवी के आगमन किस पर हो रहा है, यह आपको जरूर जानना चाहिए।
किस पर हो रहा है देवी का आगमन
इस साल मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है। नवरात्र 19 मार्च गुरुवार से सुरू हो रही है, इनमें मां दुर्गा की सवारी महत्वपूर्ण होती है। गुरवार के दिन नवरात्र के शुरू होने का मतलब है कि मां दुर्गा इस साल डोली पर सवार होकर आ रही हैं। मां की डोली की सवारी को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा की सवारी से देश में अस्थिरता का माहौल रहता है। समाज और राजनीतिक में उथल-पुथल रहती है, लेकिन माता का गमन हाथी पर हो रहा है, जो सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा का संकेत समझा जाता है।
किसी तिथि का नहीं है क्षय
आपको बता दें कि इस बार नौ दिनों के नवरात्र हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस साल किसी तिथि का बढ़ना या क्षय होना नहीं है। भक्तों को मां की अराधना के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026, गुरुवार से शुरू हो रही है।
9 दिनों की पूजा (नवदुर्गा)
19 मार्च प्रतिपदा तिथि: इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है और घटस्थापना होती है।
20 मार्च द्वितीया) तिथि: इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है
21 मार्च तृतीया तिथि: इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है
22 मार्च चतुर्थी तिथि: इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है
23 मार्च पंचमी तिथि: इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है
24 मार्च तिथि षष्ठी: इस दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है
25 मार्च सप्तमी तिथि: इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है
26 मार्च अष्टमी तिथि: इस दिन मां महागौरी की पूजा होती है -कन्या पूजन
27 मार्च नवमी तिथि: इस दिन मां सिद्धिदात्री पूजा, रामनवमी
यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


