Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चरणों में…चैत्र नवरात्रि पर भेजें शुभकामनाएं, हिंदी में पढ़ें 15 यूनीक SMS

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। इस खास दिन पर मां दुर्गा के पहले स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। वहीं आज के दिन लोग अपनों के नाम मां दुर्गा का आशीर्वाद बधाई संदेश के तौर पर भेजते हैं। 

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चरणों में…चैत्र नवरात्रि पर भेजें शुभकामनाएं, हिंदी में पढ़ें 15 यूनीक SMS

Chaitra Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र का महीना खास माना जाता है। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि शुरु होती है। इसी के साथ हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। आज यानी 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि शुरु हो रही है। अब कुल 9 दिन तक मां दुर्गा के सभी अलग-अलग स्वरुपों की पूजा होगी। आज पहला दिन है और आज के दिन मां दुर्गा के पहले स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। वहीं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों के बीच अलग ही उल्लास दिखता है। इस खास मौके पर लोग कलश स्थापना यानी घटस्थापना करते हैं। इसी के साथ लोग अपनों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी अपने खास सगे-संबंधियों और दोस्तों को आज चैत्र नवरात्रि की शुभकामना भेजना चाह रहे हैं तो नीचे पढ़ें 15 सबसे खास मैसेज-

पढ़ें चैत्र नवरात्रि पर भेजने के लिए हिंदी में खास SMS

1. मां दुर्गा का आशीर्वाद आपकी जिंदगी में खुशियां लाए,

हर दिन आपके लिए नई आशा और रोशनी लाए।

नवरात्रि के पावन पर्व पर आपको मिले सुख-समृद्धि अपार,

घर में खुशियां और बरकत अबसे आपके आए बार-बार।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. नवरात्रि की इस पावन बेला पर मां का आशीर्वाद मिले,

हर दुख-दर्द से आपको राहत और आराम मिले।

घर में आपके खुशियों की हो हमेशा बरसात,

दिन में आए बरकत और खास बन जाए हर रात।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. मां दुर्गा की कृपा से हर मनोकामना पूरी हो,

हर राह पर आपके खुशियों की नई रोशनी आए।

हर कदम पर सफलता आपका साथ निभाए,

नवरात्रि का ये दिन आपके जीवन को सुखमय बनाए।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. शक्ति का ये पर्व आपके जीवन में ढेर सारा उजाला लाए,

हर परेशानी अब मां दुर्गा के आशीर्वाद से दूर भाग जाए।

सुख-शांति से भर जाए आपका और आपके अपनों का संसार,

नवरात्रि की शुभकामनाएं बार-बार करें स्वीकार।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. मां दुर्गा से मिले आपको अब शक्ति अपार,

हर मुश्किल राह पर मिले आपको उनका प्यार।

नवरात्रि का ये पर्व लाए खुशियों की सौगात,

अबसे हर दिन हो खास और बन जाए आपकी बात।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. नवरात्रि का ये त्योहार लाया है नई उमंग,

आपके जीवन में अब आए बस खुशियों के रंग।

आज से हर दिन बने आपके लिए खास,

आप पर हमेशा बना रहे मां दुर्गा का आशीर्वाद।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. मां दुर्गा के चरणों में आज आपका जीवन सज जाए,

चैत्र नवरात्रि से हर दिन आपका खुशियों से भर जाए।

नवरात्रि का ये पावन पर्व दे आपको नया विश्वास,

सफलता और सुख से भरी रहे जीवन की हर राह।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. मां दुर्गा का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे,

जीवन में हर दिन खुशियों की नई शुरुआत रहे।

चैत्र नवरात्रि के इस खास और पावन अवसर पर,

आज आपकी मांगी हुई हर मुराद पूरी होती रहे।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. नवरात्रि का ये पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा लाए,

हर दिन मां दुर्गा आपको खुशियों की नई राह दिखाए।

मां की कृपा से मिले आपको जीवन में सफलता अपार,

आज से आपका जीवन बने खुशहाल और सुंदर संसार।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. मां दुर्गा की भक्ति से मन को शांति मिले,

आज हर दुख-दर्द से आपको मुक्ति मिले।

नवरात्रि का ये पर्व लाए सुख-समृद्धि अपार,

आपके घर में आज बस जाए खुशियों का संसार।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

11. नवरात्रि की पावन घड़ी में मां का लें नाम,

हर मुश्किल में उनका ही आप करें बस ध्यान।

आपके जीवन में आए आज से खुशियों की बहार,

मां दुर्गा अबसे करें आपका हर सपना साकार।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

12. मां दुर्गा की कृपा से आपका घर जगमगाए,

हर दिन आपके लिए खुशियां लेकर ही घर आएं।

चैत्र नवरात्रि के इस खास पर्व पर बस यही है दुआ,

आपका जीवन अबसे हो जाए खुशहाल और सुहाना।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

13. नवरात्रि का ये पावन त्योहार लाए खुशियां ढेर सारी,

मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप भी कर लें पूरी तैयारी।

हर दिन बने आपके लिए खास और पूरे हो हर ख्वाब,

आज से घर में सुख-समृद्धि और बरकत का वास।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

14. मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन को संवार दे,

हर दुख को खुशियों में बदल दे और सुंदर संसार दे।

नवरात्रि का ये पर्व लेकर आए जिंदगी में नई रोशनी,

आज से सारे दुख हो दूर और अपनों को ढेर सारा प्यार दे।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

15. नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मां का आशीर्वाद मिले,

आज से आपके जीवन में बस खुशियों का संसार खिले,

चैत्र नवरात्रि से हर दिन बने आपके लिए खास और प्यारा,

आपका जीवन हो सदा सुख से भरा और बरकत ही बरकत मिले।।

आपको और आपके परिवार को चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!