मकर साप्ताहिक राशिफल: 8 जून से 16 जून आपके लिए कैसा रहेगा वीक, पढ़ें इस वीक का राशिफल
Makar Rashi Saptahik rashifal: मकर राशि वालों के लिए 8 जून से 16 जून तक का समय संभलकर चलने वाला है, आर्थिक तौर पर चीजें सही हैं, पढ़ें ज्योतिष ने क्या दी है सलाह

मकर राशिफल साप्ताहिक: मकर राशि की स्थिति अत्यंत शुभकारी है। सप्तम भाव का गुरु पूर्ण दृष्टि से आपको देख रहा है, ये उच्च का गुरु है। इसलिए आपके लिए यह वीक धन के मामले में खास रहेगा। आपको इस समय पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। लवलाइफ में थोड़ा विवाद हो सकता है, लेकिन आप अगर अच्छे से सोच समझकर काम करेंगे तो आपके लिए समय अच्छा होगा। इस समय किसी भी मामले में चाहें पैसा हो या लवलाइफ बड़ा फैसला ना लें। फिलहाल टाल दें। प्रेम संतान और व्यापार इसका जो मालिक होता है, पंचमेश और दशमेश आपका शुक्र है जो कि अष्टम भाव में केतु के साथ है, तो थोड़ा सा ध्यान देकर चलना पड़ेगा।
मकर राशि लवलाइफ
मकर राशि वालों को लवलाइफ में केतु का साथ शुक्र को मिल रहा है, जिससे आपके लिए परेशानियां पैदा हो रही हैं। आपको इस समय ध्यान देना है, वरना छोटी सी बात आपके लिए चीजें खराब करेगी। अगर पार्टनर से किसी बात को लेकर झगड़ा है तो इसे पहले ही सलझा लें, सभी के सामने बात करेंगे, तो चीजें उलझेंगी। ईगो को बीच में ना लाएं, इससे प्यार बढ़ता नहीं है, आपके परिवार में दरार पड़ती है। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत होगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय है मत लीजिए रुक जाइए। सप्ताह के आखिर में आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी हो सकती है, जीवनसाथी का आपको फुल सपोर्ट मिल सकता हैं।
मकर करियर राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय कहा जा सकता हैं। अगर आप ऑफिस में हैं या बिजनेस में हैं तो आपके शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। इसलिए संभलकर अपनी प्लानिंग करेंगे। यह वीक नौकरी चाकरी के मामले में भी उत्तम हैं। आपको लिए स्थिति बहुत अच्छी होगी। सम्मान आपको मिलेगा।
मकर बिजनेस राशिफल
मकर राशि वालों के लिए बिजनेस की स्थिति सही है। आपको परिवार के साथ बैठकर अपने बजट पर और आगे की प्लानिंग पर चर्चा करनी चाहिए। इससे आप सही और गलत कर रहे हैं तो आपको बड़ों से सलाह मिलेगी। आपके लंबे समय के लक्ष्य इस समय पूरे होंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता अब कम है, धन के सोर्स बढ़ें हैं और आपकी आमदनी भी इससे आने लगी है।
मकर हेल्थ राशिफल
मकर हेल्थ राशि वालों के लिए समय बिना किसी चिंता के हैं, छोटी परेशानी या मानसिक तौर पर थोड़ी टेंशन हो सकती है, जिसे आप अपने लेवल पर हल कर लेंगे। योग और जिम ज्वाइन करें। हेल्थ के लिए रोज एक्सरसाइज आपको लाभ देंगी। आपकी डाइट से लेकर रोज का रुटीन आपको थोड़ा बदलना होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


