मकर साप्ताहिक राशिफल : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 8 से 14 फरवरी तक का विस्तृत राशिफल

Feb 08, 2026 04:57 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Saptahik Makar Rashifal Capricorn Horoscope Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। आइए जानते हैं, मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से 14 फरवरी 2026 तक का समय…

मकर साप्ताहिक राशिफल : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 8 से 14 फरवरी तक का विस्तृत राशिफल

Capricorn Weekly Horoscope, मकर साप्ताहिक राशिफल (8-14 फरवरी 2026): मकर राशि वाले इस हफ्ते लव लाइफ को बिना खटपट के संभालकर चलें और पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करें। पैसों को संभलकर मैनेज करें और लाइफस्टाइल में डिसिप्लिन बनाए रखें। अगर आप प्यार में समझदारी और केयर दिखाएंगे, तो रिश्ता और बेहतर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलने के संकेत हैं। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें रह सकती हैं। इस हफ्ते पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

मकर राशि लव राशिफल- पार्टनर के साथ बैठते समय कड़वे या सीधे-सपाट शब्द बोलने से बचें, क्योंकि इससे भावनाएं आहत हो सकती हैं। अच्छा श्रोता बनें और केयरिंग रवैया रखें। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में मतभेद आ सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि हर मुद्दे को समय रहते सुलझा लें, ताकि बात आगे न बढ़े। पॉजिटिव सोच रखेंगे तो लव लाइफ में फिर से मिठास आएगी। इस हफ्ते कुछ महिलाओं को अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा हो सकता है, इसलिए अविवाहित लड़कियों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर राशि करियर राशिफल- मकर राशि वालों का इस हफ्ते शेड्यूल टाइट रहेगा, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ क्रिएटिव और पॉजिटिव बनी रहेगी। ऑफिस में अपनी टैलेंट दिखाने के मौके मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर या पोस्टिंग बदलने के योग हैं। ज्वेलरी, शिक्षा, हस्तकला, IT और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन कड़ी कॉम्पिटिशन को लेकर सतर्क रहें। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले, जैसे लेखक, डिजाइनर और एनीमेशन एक्सपर्ट्स की कमाई बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोग इस हफ्ते नया आइडिया या प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं।

मकर राशि आर्थिक राशिफल- पैसों से जुड़ी कुछ छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन स्टॉक मार्केट में गंभीर निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। यहां प्रोफेशनल सलाह लेना जरूरी रहेगा, ताकि पैसा बढ़ाने में मदद मिले। कुछ लोग प्रॉपर्टी से जुड़े सौदे को लेकर बातचीत में आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि बड़ी रकम के लेन-देन से फिलहाल दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि आगे चलकर इसमें परेशानी हो सकती है। बिजनेस करने वालों को टैक्स और पेमेंट से जुड़े मामलों में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल- इस हफ्ते सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। दिल और फेफड़ों से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। डायबिटीज वाले लोगों को मीठी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। तेल और फैट वाली चीजें भी कम खाएं। गीले या फिसलन भरे फर्श पर चलते समय सावधानी रखें, वरना चोट लग सकती है। स्किन और कान से जुड़ी इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को मुंह-दांत से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है, हालांकि ये ज्यादा गंभीर नहीं होंगी।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

राशिफल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!