Capricorn weekly Horoscope 16- 22 March 2025 saptahik makar rashifal future predictions मकर साप्ताहिक राशिफल : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 मार्च तक का विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Capricorn weekly Horoscope 16- 22 March 2025 saptahik makar rashifal future predictions

मकर साप्ताहिक राशिफल : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 मार्च तक का विस्तृत राशिफल

  • Saptahik Makar Rashifal Capricorn Horoscope Future Predictions : राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSun, 16 March 2025 06:57 AM
share Share
Follow Us on
मकर साप्ताहिक राशिफल : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 मार्च तक का विस्तृत राशिफल

Capricorn Weekly Horoscope, मकर साप्ताहिक राशिफल 16-22 मार्च, 2025 : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना होगा। रिलेशनशिप और करियर गोल्स पर फोकस करें। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आ सकते हैं, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में अपने उद्देश्यों को लेकर स्पष्टता रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में सावधानी से योजना बनाने की जरूरत होगी।

लव राशिफल : इस सप्ताह मकर राशि वालों के लव लाइफ में नए बदलाव होंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है, जिसके साथ अच्छे संबंध बन जाएं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह पार्टनर संग बातचीत के जरिए रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए टाइम निकालें। याद रखें कि रिलेशनशिप की बढ़ती गलतफहमियों को दूर करने के लिए धैर्य और समझ बेहद जरूरी है। चाहे आप साथी की तलाश कर रहे हों या रिलेशनशिप में हों। यह सप्ताह आपको साथी संग इमोशनल बॉन्ड को मजबूत बनाने के मौके देता है।

करियर राशिफल : आपको छोटी-मोटी समस्याएं देखने को मिलेंगे, लेकिन प्रोडक्टिविटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कार्यस्थल पर टीम मीटिंग के दौरान आपके एटिट्यूड का अच्छा प्रभाव रहेगा। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कुछ कार्यों पर अधिक प्रयास करने की जरूरत होगी। आप क्लाइंट की उम्मीदों पर खरे उतरने में असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आप टीम को हैंडल करने में सफल हो सकते हैं। वहीं, विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होकर खुशी महसूस करेंगे। बिजनेसमेन व्यापार में विस्तार पर विचार कर सकते हैं। इनोवेटिव आइडियाज के साथ काम करना महत्वपूर्ण है।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। आप सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी बेच या खरीद सकते हैं। आप लग्जरी की चीजों पर पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन मुश्किल घड़ी के लिए पैसे बचाएं। मकर राशि के कुछ जातक घर मरम्मत कराकर प्रसन्न रहेंगे। फीमेल्स विदेश में वेकेशन का प्लान बना सकती हैं और होटल और फ्लाइट की बुकिंग कर सकती हैं।

स्वास्थ्य राशिफल : इस सप्ताह, मकर राशि वालों को अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को प्राथमिकता देना होगा। रेगुलर एक्सरसाइज करें। बैलेंस डाइट लें। इससे एनर्जी लेवल बढ़ेगा। माइंडफुलनेस एक्टिविटीज जैसे मेडिटेशन या गहरी सांस लेने वाले एक्सरसाइज से तनाव कम करने में मदद मिलेगा। शरीर के संकेतों पर ध्यान दें और पर्याप्त आराम करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:कुंभ साप्ताहिक राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
ये भी पढ़ें:तुला साप्ताहिक राशिफल : 16 से 22 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?