मकर राशिफल 9 जून 2026: आज आकस्मिक धन लाभ से बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, नए काम की शुरुआत से बचें
Aaj ka makar rashifal 9 June 2026, Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य, धन, सेहत और करियर के लिहाज से कैसा रहेगा। पढ़ें 9 जून 2026 का मकर राशि का राशिफल।

Capricorn Today Horoscope 9 June 2026, आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों को आज बहुत बचकर दिन पार करना चाहिए। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कंधे के ऊपर के अंगों में आपको दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति में बहुत सुधार है। व्यापार आपका बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। अत्यंत शुभकारी समय है। बस किसी नए व्यापार की शुरुआत नहीं करें। हालांकि आज आप सोच-समझकर और एक्सपर्ट की राय लेकर निवेश कर सकते हैं। पढ़ें आज का विस्तृत मकर राशिफल।
मकर लव राशिफल-
मकर राशि वालों के सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। विवाहित जातक पार्टनर के साथ रंगीन और यादगार दिन बिताएंगे। कुछ अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र या दोस्तों से मुलाकात होने से दिन खुशनुमा रहेगा। आज अपने दिल की बात को शेयर करें और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए दिन अनुकूल है। लव लाइफ में ताजगी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
मकर करियर राशिफल-
मकर राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन बहुत लाभकारी रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी योजनाएं सफल होंगी। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इससे आपकी मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। बिजनेस करने वालों को व्यापार में विस्तार मिल सकता है।
मकर आर्थिक राशिफल-
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। जिससे आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। धन के मामले में आपको नई संभावनाएं नजर आ सकती हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। हालांकि आज आपको अपने खर्चों पर नजर रखनी चाहिए। निवेश का फैसला बहुत सोच-समझकर लें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।
मकर सेहत राशिफल-
मकर राशि वालों के लिए सेहत के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। दिन की शुरुआत में सिरदर्द की समस्या हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। दिन की शुरुआत में आप थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आपकी स्थिति में सुधार होगा। खान-पान पर नजर रखें। डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें।
कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन बेकार के खर्चों से बचना ही आज के दिन की कुंजी है। शनिदेव को प्रणाम करना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


