मकर राशिफल 9 फरवरी 2026: मकर राशि वालों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, धन लाभ के भी योग, बस धैर्य से करें काम
Capricorn Horoscope Today 9 February 2026 aaj ka makar rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। आइए जानते हैं, मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल…

Capricorn Horoscope, मकर राशिफल, 9 February 2026 : मकर राशि वालों के लिए आज दिल की बातें खुलकर कहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाज में कुछ ऐसे चैलेंज मिल सकते हैं जो आपकी काबिलियत को परखेंगे। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी और सेहत भी सामान्य रहेगी। निजी और प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक रूप से हालात बेहतर रहेंगे और सेहत भी आपका साथ देगी।
मकर लव राशिफल- पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और ऐसी कोई बात न कहें जिससे उन्हें बुरा लगे। बीती बातों का जिक्र करने से बचें, क्योंकि इससे रिश्ता खराब हो सकता है। कुछ पुरुष जातक बेवजह बहस करने के मूड में रह सकते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। छोटी-सी नोकझोंक हो भी जाए तो उसे वहीं खत्म कर दें, बात को बढ़ने न दें। सिंगल महिलाओं को किसी पार्टी या फंक्शन में प्रपोज़ल मिल सकता है। जो लोग शादी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पुराने रिश्ते से दूरी बनाए रखनी चाहिए, वरना मौजूदा रिश्ते में परेशानी आ सकती है।
मकर करियर राशिफल- ऑफिस में आपकी मेहनत और कमिटमेंट की परीक्षा हो सकती है। टीम मीटिंग में नए आइडियाज रखने पड़ सकते हैं। जो महिलाएं नई-नई ऑफिस जॉइन हुई हैं, उन्हें अपने आइडियाज रखते समय थोड़ा संभलकर बोलना चाहिए। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को आज आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों का पार्टनर के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है, ऐसे में मामला बढ़ने न दें। मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोग नई जगहों की यात्रा कर सकते हैं और क्लाइंट से बातचीत में अपनी कम्युनिकेशन स्किल का इस्तेमाल कर टारगेट पूरा करेंगे।
मकर आर्थिक राशिफल- आज आमदनी बनी रहेगी। महिला उद्यमियों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। विदेश से फंडिंग मिलने के योग हैं, जिससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुराने लोन चुकाने और फाइनेंशियल जिम्मेदारियां खत्म करने के लिए भी समय ठीक है। कुछ लोग परिवार में किसी खुशी के मौके पर खर्च कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी नए सेक्टर में निवेश करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए।
मकर स्वास्थ्य राशिफल- कोई बड़ी सेहत से जुड़ी परेशानी नहीं दिख रही है। हालांकि कुछ महिलाओं को माइग्रेन या महिलाओं से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना ठीक रहेगा। जिन लोगों पर मानसिक दबाव ज्यादा रहता है, उन्हें सुबह या शाम 30 मिनट ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। खाने-पीने में संतुलन रखें और प्लेट में सब्जियां व फल ज्यादा रखें। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने से बचना बेहतर रहेगा।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
राशिफल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि



