मकर राशिफल 7 मार्च: मकर राशि वालों की पुराने प्यार से होगी मुलाकात, प्रोफेशनल लाइफ में हो सकता है इस बात का तनाव

Mar 07, 2026 06:55 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Capricorn Horoscope Today 7 March 2026 aaj ka makar rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। जानें आज यानी 7 मार्च का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा होने वाला है?

मकर राशिफल 7 मार्च: मकर राशि वालों की पुराने प्यार से होगी मुलाकात, प्रोफेशनल लाइफ में हो सकता है इस बात का तनाव

Capricon Horoscope Today 7 March 2026, Aaj ka Makar Rashifal, मकर राशिफल: आज अपनी लव लाइफ में छोटी-छोटी बहस को ज्यादा बढ़ने ना दें। आज पार्टनर के साथ आपका व्यवहार काफी मायने रखेगा। प्रोफेशनल लाइफ में आज जिम्मेदारी और समझदारी से काम लेना जरूरी है। आज ऑफिस में जब जरूरी फैसला लेना हो तो पूरी मजबूती के साथ खड़े रहें। पैसों के मामले में दिन सही रहने वाला है। किसी बड़े इन्वेस्टमेंट में आप जुड़ सकते हैं। बस आज अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करें। हे्ल्थ ठीक रहेगी। बाकी आज के लिए यानी 7 मार्च की विस्तृत राशिफल को नीचे पढ़ें।

यहां देखें 7 मार्च 2026 के लिए मकर राशि का विस्तृत राशिफल

मकर लव राशिफल

मकर राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज अच्छा दिन है। आज दिन के पहले हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। खास करके सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ लोग आज अपने पुराने प्यार से दोबारा जुड़ सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसका असर आपके मौजूदा रिश्ता पर ना पड़ें। पार्टनर को आज धैर्य से सुनना जरूरी है। पार्टनर की इच्छा हो सकती है कि आज आप खुलकर अपनी फीलिंग्स उन्हें बताएं। शादीशुदा महिलाओं को ससुराल पक्ष में किसी तरह की बहसबाजी करने से बचना चाहिए।

मकर करियर राशिफल

आज हो सकता है कि ऑफिस में आपको काम से जुड़ी कुछ दिक्कतें आएं। इस वजह से आपके लिए तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। कोशिश करें कि इसका असर आपके काम की क्वालिटी पर ना पड़ें। आज के दिन क्लाइंट से बात करते वक्त सावधान रहें। प्रोफेशनल लाइफ में आज आपकी बातचीत और लिखने का तरीका काफी अहम रहने वाला है। जो लोग फाइनेंस या बैंकिंग की फील्ड से जुड़े हैं उन्हें हिसाब-किताब में खास ध्यान रखना चाहिए। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, वो लोग आज इंटरव्यू दे सकते हैं क्योंकि इस मामले में आज का दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन सही जाने वाला है। एग्जाम में सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। हालांकि आज बिजनेस से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

मकर मनी राशिफल

आज मकर राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को पेमेंट से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर ही होगी। कुछ जातक आज बैंक का लोन भी चुका सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आपके भाई-बहन या फिर रिश्तेदार आपसे पैसों की मदद मांग सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने से पहले आज सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।

मकर हेल्थ राशिफल

आज मकर राशि वाले लोग ज्यादा तेल-मसाले और तली-भुनी चीजें खाने से बचें। खाने में प्रोटीन, विटामिन और जरूरी कार्बोहाइड्रेट शामिल करें। आज देर शाम गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। बच्चों को खेलते समय आज हल्की चोट लग सकती है, ऐसे में आज उनका ध्यान रखें। कुछ जातकों को आज हल्की एलर्जी या इन्फेक्शन भी हो सकता है, जिससे रूटीन पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। नशे की हालत में टू-व्हीलर गाड़ी चलाने से बचें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!