मकर राशिफल 7 फरवरी 2026: मकर राशि वालों की लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव, काम में मिलेंगे नए मौके, पैसों पर रखें कंट्रोल

Feb 07, 2026 06:18 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Capricorn Horoscope Today 7 February 2026 aaj ka makar rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। आइए जानते हैं, मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल…

मकर राशिफल 7 फरवरी 2026: मकर राशि वालों की लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव, काम में मिलेंगे नए मौके, पैसों पर रखें कंट्रोल

Capricorn Horoscope, मकर राशिफल, 7 February 2026 : आज बिना शर्त प्यार करें और पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में कमिटमेंट दिखाकर आने वाले रिस्क को संभाल सकते हैं। पैसों की स्थिति आज ठीक ट्रैक पर रहेगी। प्यार से जुड़े हर मसले को खुले दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। काम के मोर्चे पर उम्मीदों पर खरा उतरने में आप सफल रह सकते हैं। आज कमाई अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च और जरूरतों पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी होगा।

मकर राशि लव राशिफल- आज रिश्ते में हल्की-फुल्की खटपट हो सकती है। पार्टनर के ईगो और एटीट्यूड की वजह से दिक्कत आ सकती है। बेहतर रहेगा कि खुलकर बातचीत करें और हल निकालें। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस रिश्तों में चल रही परेशानियां आज सुलझ सकती हैं। प्यार के मामले में किसी भी संकट को समझदारी से संभालें और किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी से दूरी बनाए रखें। सिंगल लोगों को आज किसी नए शख्स से मिलने में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों को आज एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचना चाहिए।

मकर राशि करियर राशिफल- ऑफिस पॉलिटिक्स को लेकर सतर्क रहें। क्लाइंट के साथ बातचीत के दौरान नए और क्रिएटिव आइडिया रखें, इससे आपकी वैल्यू बढ़ेगी। ऑफिस की राजनीति की वजह से कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन समझदारी से हालात संभाले जा सकते हैं। रेवेन्यू बढ़ाने पर ध्यान दें और बड़ी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएं। आज जॉब इंटरव्यू देने के लिए भी अच्छा दिन है। बिजनेस करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले हर पहलू को अच्छे से जांच लें। हायर स्टडीज में एडमिशन का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को पॉजिटिव खबर मिल सकती है।

मकर राशि आर्थिक राशिफल- ट्रेडिंग करते समय सावधानी रखें, क्योंकि इसमें जोखिम बना रहेगा। जो लोग फैमिली या पैतृक संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय ठीक है। फाइनेंशियल विवाद सुलझ सकते हैं और कुछ लोगों को संपत्ति विरासत में मिलने के योग हैं। आज विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं, क्योंकि आर्थिक स्थिति इसकी इजाजत देती है। बिजनेस करने वालों को बैंक लोन मिल सकता है, जिससे कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल- आज अपनी लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देने की जरूरत है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। वायरल फीवर या गले में दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लेने के लिए तैयार रहें। कुछ महिलाओं को माइग्रेन या गायनोकॉलजिकल दिक्कत हो सकती है। शाम के समय टू-व्हीलर चलाते वक्त सावधानी बरतें। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी बनाएं और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए फैमिली के साथ ज्यादा समय बिताएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!