मकर राशिफल 6 मार्च: रिश्ते को नहीं मिलेगी पैरेंट्स की मंजूरी? बुजुर्ग लोग आज करेंगे संपत्ति बांटने का फैसला

Mar 06, 2026 08:18 am ISTDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Capricorn Horoscope Today 6 March 2026 aaj ka makar rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। जानें आज यानी 6 मार्च का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा होने वाला है?

मकर राशिफल 6 मार्च: रिश्ते को नहीं मिलेगी पैरेंट्स की मंजूरी? बुजुर्ग लोग आज करेंगे संपत्ति बांटने का फैसला

Capricon Horoscope Today 6 March 2026, Aaj ka Makar Rashifal, मकर राशिफल: आज आप अपने रिश्ते को स्थिर और मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें। ऑफिस में चल रही परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करें। अपने काम पर ध्यान दें ताकि आपकी परफॉर्मेंस पर किसी भी चीज का असर ना पड़े। काम की जिम्मेदारी को आप पूरी ईमानदारी से निभाएं। आज सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करने का विचार आएगा लेकिन हर चीज को समझ लेना जरूरी है। अपनी हेल्थ पर आज ध्यान देने की जरूरत है।

मकर लव राशिफल

पार्टनर की गतिविधियों पर आप नजर बनाए रखें। हालांकि आप उनकी पर्सनल स्पेस में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनकी जिंदगी में आज थोड़ी परेशानी आ सकती है क्योंकि परिवार या पैरेंट्स आपके इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं हो पाएंगे। अगर आप दिन के दूसरे हिस्से में उन्हें समझाने की कोशिश करें तो शायद बात बन जाए। गुस्से या फिर किसी भी तरह की परेशानी को अपने ऊपर हावी ना होने दें। फीलिंग्स से ऊपर उठकर आपको समझदारी से काम लेना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें ट्रैवलिंग के दौरान या फिर किसी फंक्शन में नए प्यार के मिलने की उम्मीद है।

मकर करियर राशिफल

आज हो सकता है कि आपको मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि आज आपको अपने टैलेंट और काबिलियत दिखाने के कई मौके मिलेंगे। कुछ प्रोजेक्ट्स में आपकी सलाह काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आईटी, हेल्थकेयर, एविएशन, फाइनेंस, बैंकिंग, लॉ और मैकेनिकल फील्ड से जुड़े लोगों का शेड्यूल आज काफी बिजी रहने वाला है। राइटर्स के लिए आज का दिन सही है क्योंकि उनकी किताब आज पब्लिश हो सकती है। जो लोग फार्मास्युटिकल या टेक्सटाइल बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें आज के दिन अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उन्हें आज अच्छी न्यूज मिल सकती है।

मकर मनी राशिफल

पैसों के मामले में दिन सही जाएगा। आज भाई या फिर बहन में से कोई एक आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और आप मना नहीं कर पाएंगे। आज कुछ जातकों को ऑनलाइन लॉटरी से लाभ मिलेगा। वहीं कुछ लोगों को आज पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है। कुछ लोगों की जिंदगी में मेडिकल खर्चे की वजह आर्थिक परेशानी भी आ सकती है। आज कुछ बुजुर्ग लोग अपनी संपत्ति बच्चों के बीच बांटने का फैसला कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े हुए लोग आज कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आपको अपने बचत और खर्चे में बैलेंस सही रखना है। हर चीज का हिसाब-किताब जरूर रखें।

मकर हेल्थ राशिफल

आज हेल्थ में थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। हालांकि आपका रोजमर्रा का काम चलता रहेगा। दिन की शुरुआत आज हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के साथ करें। अगर आपके पैरों में लगातार दर्द बना रहे तो आज डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आज कुछ महिला जातकों को सांस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। वहीं बच्चों में आंख से जुड़ी कोई दिक्कत आ सकती है। कुछ जातकों को उंगलियों से जुड़ी कोई छोटी दिक्कत हो सकती है। आज ऑयली, घी, मीठा और फैटी खानों से बचें। घर का सिंपल और बैलेंस्ड खाना ही खाएं। पानी पर्याप्त मात्रा में ही पिएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Dr JN Pandey

लेखक के बारे में

Dr JN Pandey

संक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।


योगदान

शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।


उपलब्धियां

डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया


विशेषज्ञ

वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!