मकर राशिफल 5 जून 2026: शादीशुदा लोगों के लिए अच्छा समय, स्वास्थ्य से जुड़ी इन 3 चीजों को ना करें नजरअंदाज
Makar Rashi 5 June 2026: मकर शनि ग्रह से जुड़ी राशि है। शुक्रवार के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि पैसे और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना है। पढ़िए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का राशिफल।

Makar Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, Capricorn Horoscope Today: 5 जून 2026 का दिन मकर राशि के लिए कुल मिलाकर सकारात्मकता से भरा होगा। जिन कामों को लेकर आप लंबे समय से योजना बनाते आ रहे थे अब उन्हें आगे बढ़ा सकते हैं क्योंकि फायदा ही होगा। भाग्य का साथ मिलेगा तो सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके फेवर में आएंगे। जरूरत की चीजें आज आसानी से मिलेंगी और हर एक परिस्थिति आपके ही फेवर में नजर आएंगी। ऐसे में धीरे-धीरे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और हर एक काम सफल होने से मन भी खुश रहेगा। हालांकि आज पैसों से जुड़े मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना है। धैर्य और समझदारी से फैसले लेंगे तो लाभ मिलेगा।
मकर राशि का लव राशिफल
प्यार के मामले में दिन मिला-जुला ही रहने वाला है। कुछ बातों को लेकर मन में उलझन रह सकती है। ऐसे में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। पार्टनर सपोर्ट करेगा और आपसी समझ पहले से ज्यादा मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग रिश्ते में हैं उनके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोशिश करें कि गुस्से में पार्टनर को कुछ भी ना कहें। धैर्य रखेंगे तो सब सही होगा। वहीं सिंगल लोगों नए रिश्ते में आने की जल्दबाजी ना करें।
मकर राशि का करियर राशिफल
करियर और बिजनेस के मामले में लाभ ही लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं और किसी पुरानी योजना का लाभ अब मिलता दिखेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम को तारीफ मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी और इससे प्रोफाइल पहले से ज्यादा मजबूत होगी। अगर कोई नया प्रोजेक्ट या फिर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके फेवर में ही है। सोच समझकर फैसला लें और बिना झिझक के आगे बढ़ जाएं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मकर राशि का मनी राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहेगी। बस आपको निवेश से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगा। अगर आप कहीं पर भी पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो बिना पूरी जानकारी के कोई फैसला ना लें। जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको नुकसान दिला सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तो नुकसान की संभावना कम होगी। खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर चलेंगे तो चीजें आसान होंगी। फालतू के खर्चों से बचें। आज के दिन पैसों के लेनदेन से बचें।
मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। चंद्रमा की स्थिति ऐसी है कि मन शांत रहेगा और आपको आसपास सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। ऐसे में मन खुश रहेगा। आप हल्का महसूस करेंगे। हालांकि नाक, कान और गले से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज ना करें। बदलते मौसम की मार आपको पड़ सकती है। ऐसे में ऐसी चीजों का सेवन कम करें जिससे दिक्कत हो। अपने लिए समय जरूर निकालें। सही रूटीन और अच्छा खानपान आपको और भी बेहतर महसूस कराएगा। पानी खूब पिएं और देर रात चाय कॉफी का सेवन ना करें। साथ ही ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


