मकर राशिफल 29 मई 2026: आज करियर में आ सकता है शानदार मोड़, धन से जुड़ा न लें कोई रिस्क
Aaj ka makar rashifal, Capricorn Horoscope Today 29 May 2026 in Hindi: मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्याय देवता कहा जाता है। जानें आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर शनि की मकर राशि वालों को होगा लाभ या नुकसान। पढ़ें आज का विस्तृत मकर राशिफल।

Capricorn Today Horoscope 29 May 2026, आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। जहां एक ओर करियर में अचानक अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, वहीं दूसरी धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी है। मानसिक शांति के लिए किसी भी तरह के टकराव या वाद-विवाद से दूर रहें। पढ़ें आज का विस्तृत मकर राशिफल-
मकर लव राशिफल-
प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से परिस्थितियों को देखें, तो फिलहाल सितारों की चाल आपके लिए बहुत ज़्यादा अनुकूल नहीं है। यहां एक मध्यम समय की शुरुआत हो रही है। अपने लव लाइफ को लेकर मन में किसी भी तरह की जल्दबाजी या घबराहट पैदा नहीं होने दें। अगर रिश्ते में कोई भ्रम या असमंजस है, तो तुरंत किसी नतीजे पर पहुंचने के बजाय परिस्थितियों को थोड़ा सा विश्लेषण करके ही आगे बढ़िए या फिर कुछ दिनों के लिए इस विषय पर शांत होकर रुक जाना ही आपके हक में बेहतर रहेगा। दूसरी तरफ, आपके वैवाहिक जीवन की स्थिति इसके बिल्कुल उलट और बेहद सुखद बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही शानदार और आनंददायक रहने वाला है। इस दौर में आपके पार्टनर हर मुश्किल और हर फैसले में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपका आपसी भरोसा और ज्यादा मजबूत होगा।
मकर करियर राशिफल-
आपके करियर और काम-धंधे के लिहाज से यह समय एक बहुत ही शानदार और प्रगतिशील मोड़ लेकर आया है। व्यावसायिक तौर पर आपकी स्थिति बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। यदि आप काफी समय से किसी नए व्यवसाय या काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में हैं, आप कदम आगे बढ़ा सकते हैं। जो लोग पहले से ही व्यापार में हैं, वे अगर अपने पुराने काम में थोड़ी सी और मेहनत बढ़ा दें, तो उन्हें उम्मीद से कहीं गुना ज्यादा बड़े और लाभकारी परिणाम मिलने वाले हैं। जहां एक तरफ बिजनेस में तरक्की है, वहीं आर्थिक रूप से दिन अच्छा नहीं कहा जाएगा।
मकर आर्थिक राशिफल-
मकर राशि वालों के लिए आज धन के निवेश के लिए यह टाइम बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। पैसों के लेन-देन या नई जगह पूंजी फंसाने के मामले में आपको थोड़ा रुककर और संभलकर चलना होगा, अभी बड़ा जोखिम नहीं लें। हालांकि अगर आप फिर भी निवेश करना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट की राय लेना जरूरी है। किसी करीबी या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन आपके लिए काफी हद तक सफल और संतुष्टिदायक साबित होगा।
मकर स्वास्थ्य राशिफल-
आपकी राशि के लिए ग्रहों का जो गोचर चल रहा है, उसके अनुसार शारीरिक रूप से कोई बहुत बड़ी या गंभीर बीमारी की आशंका तो नहीं है, लेकिन सेहत के कुछ खास मोर्चों पर आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। इस समय आपका मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा सा डगमगाया हुआ रह सकता है, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन या तनाव का अहसास होगा। सितारों का साफ इशारा है कि इस अवधि में आपका शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, साथ ही हार्मोनल बदलावों के कारण भी शरीर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके लिए सबसे बड़ी सलाह यह है कि अपने खान-पान पर सख्त नियंत्रण रखें और बेवजह के गुस्से या क्रोध पर पूरी तरह काबू पाएं, क्योंकि गुस्सा आपकी सेहत को सीधे प्रभावित करेगा। इस समय मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में योगा और ध्यान का सहारा लेना आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
कुल मिलाकर आज का पूरा दिन आपके लिए अपनी आंतरिक ऊर्जा को संतुलित करने और करियर में मिल रहे अवसरों का सही लाभ उठाने का है। ग्रहों की स्थिति बताती है कि जहां व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और जीवनसाथी का भरपूर भावनात्मक सहयोग आपको संबल देगा, वहीं आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक निवेशों पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। मानसिक भटकाव और गुस्से से खुद को दूर रखें, मीठे और असंतुलित खान-पान से दूरी बनाएं और पैसों को सुरक्षित रखने पर ध्यान दें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


