Hindi Newsधर्म न्यूज़Capricorn Horoscope Today 20 December 2025 Aaj ka Makar Rashifal Future Prediction
मकर राशिफल 20 दिसंबर: मकर राशि आज बिजनेसमैन इस काम में रहें बेहद सावधान, एक गलती पड़ेगी भारी

मकर राशिफल 20 दिसंबर: मकर राशि आज बिजनेसमैन इस काम में रहें बेहद सावधान, एक गलती पड़ेगी भारी

संक्षेप:

Aaj ka Makar Rashifal Horoscope Future Prediction, Capricorn Horoscope Today: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।

Dec 20, 2025 06:22 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Capricorn Horoscope Today 20 December 2025, मकर राशिफल 20 दिसंबर 2025: आज के दिन मकर राशि वाले अपने रिलेशनशिप में खुश महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में जरूरी काम करते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। फाइनेंशियल तौर पर देखा जाए तो आप नॉर्मल रहेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखना आपके लिए बेहतर है। छोटी-मोटी हेल्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आज के दिन खुले दिमाग से अपनी लव लाइफ से जुड़ी समस्याओं को सुलझाना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल सफलता आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज के दिन मेडिकल जरूरतों के लिए पैसे बचाने के बारे में सोचें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मकर राशि आज बिजनेसमैन इस काम में रहें बेहद सावधान, एक गलती पड़ेगी भारी- पढ़ें पूरा राशिफल

मकर राशि का आज का लव राशिफल: आपके और आपके पार्टनर के बीच आज के दिन एक मजबूत बॉन्ड दिख रहा है। दोनों ही पार्टनर अपनी लव लाइफ का आनंद लेंगे। अपने पार्टनर का दिन और भी स्पेशल बनाने के लिए गिफ्ट या रात में लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर सरप्राइज दें सकते हैं। मकर राशि के जातक शादी से जुड़े फैसलों में समझदारी से काम लें। कुछ प्रेम संबंधों में पिछले अफेयर्स से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। मैरिड महिलाओं को इस बात को लेकर सावधान रहना चाहिए कि कोई तीसरा व्यक्ति उनके जीवन में दखल न दे। कुछ पुरुष जातक कैज़ुअल हुकअप में उलझ सकते हैं। ध्यान रखें, इसका असर आज वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 20 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:20 दिसंबर से गुरु की राशि में बुध-शुक्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

मकर राशि का आज का करियर राशिफल: आज के दिन प्रोफेशनल जीवन बहुत प्रोडक्टिव रहेगा। नए असाइनमेंट आपको काम पूरा करने में बिजी रखेंगे। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए इससे बेहतर समय नहीं होगा। जिन लोगों का आज इंटरव्यू है, उन्हें जॉब लोकेशन पर जाते समय कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन मकर राशि के बिजनेसमैन को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, खासकर नए डील साइन करते समय या नए प्रोजेक्ट लॉन्च करते समय। कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफलता हासिल करेंगे।

मकर राशि का आज का फाइनेंशियल राशिफल: आज के दिन दोपहर का समय गाड़ी खरीदने के लिए शुभ साबित हो सकता है। कुछ लोगों को यह दिन निवेश करने के लिए सही लगेगा। आपको स्टॉक, ट्रेड और सट्टेबाजी के कारोबार में किस्मत आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलह ले लेनी चाहिए। कुछ लोगों को कानूनी मामलों में खर्च करना पड़ सकता है। इसलिए पैसे बचाने के बारे में सोचें क्योंकि कोई भाई-बहन मुसीबत में आ सकता है। सीनियर लोग बच्चों में धन बांटने के बारे में सोचेंगे, जबकि महिला जातक बिजनेस बढ़ाने के बारे में सोच सकती हैं। आप आज नई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के बारे में भी सोच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:12 महीने बाद शनि की मकर राशि में बुध गोचर, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

मकर राशि का आज का सेहत राशिफल: आज के दिन छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ जातकों को माइग्रेन या वायरल बुखार भी हो सकता है, जो आपके रोजमर्रा के कामों पर प्रभावित डाल सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल से समझौता न करें। आज के दिन आप अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। बच्चों को गले में खराश, वायरल बुखार या खांसी जैसीसमस्या हो सकती है। रात में गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। शराब और तंबाकू दोनों छोड़ना भी अच्छा है। आप जिम या योगा क्लास जॉइन करने के लिए आज का दिन चुन सकते हैं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल:djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!