मकर राशिफल 2 जून: मकर राशि आज सावधानी के साथ चलें, धन हानि के योग, पढ़ें आज का मकर राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Aaj ka Makar Rashifal Horoscope Future Prediction, Capricorn Horoscope Today: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।

मकर राशिफल 2 जून: मकर राशि आज सावधानी के साथ चलें, धन हानि के योग, पढ़ें आज का मकर राशिफल

Capricorn Horoscope Today 2 June 2026 Aaj ka Makar Rashifal, मकर राशिफल 2 जून : मकर राशि वालों आज के दिन अपनी सोच को पॉजिटिव रखें। आपकी कड़ी मेहनत और लगन से आपको पहचान और उन्नति मिलेगी। आपको अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

मकर राशि आज सावधानी के साथ चलें, धन हानि के योग, पढ़ें आज का मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का लव और रिलेशनशिप राशिफल कैसा रहेगा?

पंचम भाव में सूर्य हैं और पंचमेश षष्ठ भाव में चले गए हैं, जिसके कारण आपकी पर्सनल लाइफ (व्यक्तिगत जीवन) थोड़ी सी प्रभावित दिख रही है। इस वजह से प्रेम और संतान की स्थिति अभी थोड़ी सी मध्यम स्थिति में दिखाई दे रही है। ऐसे में मकर राशि वाले आज के दिन आपसी तालमेल का ध्यान रखें। रिश्ते को अपना वक्त दें। पार्टनर की केयर करें। पार्टनर को भी खुश रखने पर फोकस करें।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का करियर राशिफल कैसा रहेगा?

आज के दिन आपका प्रोफेशनल जीवन बदलाव के कगार पर है। नेटवर्किंग विशेष रूप से लाभकारी रहेगी। कोई नया प्रोजेक्ट, पोजिशन, या अवसर आपको मिल सकता है, जो आपको चैलेंज देगा। आज के दिन के बदलावों को अपनाएं। ये आपके करियर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण कदम हो सकते हैं। सीनियर्स के साथ मेलजोल बढ़ाएं।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का धन राशिफल कैसा रहेगा?

निवेश के लिहाज से अभी जो भी कदम उठाएं, बहुत सोच-समझकर करिए, क्योंकि इस समय थोड़े धन हानि के योग बने हुए हैं। सावधानी के साथ प्लान बनाने और स्मार्ट डिसीजन लेने की जरूरत है। अपने बजट पर फोकस रखें। अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। पैसे मैनेज करने की आपकी क्षमता आपको इस मुश्किल घड़ी से बचा सकती है। आज के दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति बहुत तेज नहीं रहेगी, लेकिन आप धीरे-धीरे करके आगे बढ़ते जाएंगे।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का सेहत राशिफल कैसा रहेगा?

मकर राशि का स्वास्थ्य वैसे तो ठीक-ठाक कहा जाएगा, लेकिन थोड़ा हार्मोनल प्रॉब्लम, नर्व (नसों) से संबंधित परेशानी, मोटापा आपको परेशान कर सकता है। इस समय आपका शुगर लेवल वगैरह भी बढ़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य में सिर दर्द और नेत्र पीड़ा (आंखों में दर्द) इत्यादि की समस्या बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़बड़ है और स्वभाव में थोड़ा सा क्रोध भी दिख रहा है।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!