मकर राशिफल 17 फरवरी 2026: मकर राशि वालों को आज धन लाभ के योग, लाइफ में रहेगा संतुलन, नौकरी-बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share

Capricorn Horoscope Today 17 February 2026 aaj ka makar rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। आइए जानते हैं, मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल…

मकर राशिफल 17 फरवरी 2026: मकर राशि वालों को आज धन लाभ के योग, लाइफ में रहेगा संतुलन, नौकरी-बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका

Capricorn Horoscope, मकर राशिफल, 17 February 2026 : आज का दिन प्यार और काम- दोनों के लिहाज से ठीक रहने वाला है। अगर आप सही बैलेंस बनाकर चलेंगे तो रिश्तों में सुकून रहेगा और कामकाज में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आज किसी तरह का निवेश करने का मन बनेगा, लेकिन बिना सोचे-समझे फैसला न लें। प्रेम संबंधों में बहस या तकरार से बचना बेहतर रहेगा। ऑफिस या बिजनेस में फोकस बनाए रखेंगे तो आउटपुट शानदार मिल सकता है। पैसों के मामले में समझदारी से फैसले लेने की जरूरत है। सेहत के मोर्चे पर कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिखती, लेकिन छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।

मकर राशि लव राशिफल- आज रिश्तों में पुरानी बातों को न लाएं। पार्टनर के साथ वक्त बिताते समय हल्की-फुल्की बातें करें और माहौल अच्छा रखें। दिल की बात खुलकर कहेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। जो लोग शादी की योजना बना रहे हैं, खासकर लड़कियां, वे दिन के दूसरे हिस्से में घरवालों से इस बारे में बातचीत कर सकती हैं। किसी पुराने रिश्ते से जुड़ी याद या अचानक मैसेज आ सकता है, जिससे मन थोड़ा उलझ सकता है। शादीशुदा लोगों को किसी भी तरह की गलतफहमी या फालतू नजदीकी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, नहीं तो घर का माहौल बिगड़ सकता है।

मकर राशि करियर राशिफल- काम के मोर्चे पर आज आप खुद को ज्यादा जिम्मेदार और एक्टिव महसूस करेंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं, इसलिए काम से पीछे न हटें। नए टास्क लेने से आपकी प्रोफाइल मजबूत होगी और आगे चलकर प्रमोशन या अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। मशीनों, टेक्नोलॉजी या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को विदेश से जुड़े मौके या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स जो विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनके लिए आज कोई पॉजिटिव खबर आ सकती है। कारोबारियों को सरकारी नियमों या लोकल अथॉरिटी से जुड़ी छोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसे समय रहते सुलझाना जरूरी है।

मकर राशि आर्थिक राशिफल- आज आमदनी के योग बन रहे हैं। किसी पुराने पेमेंट की वसूली हो सकती है या अटका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में किसी भाई-बहन को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। शेयर, ट्रेड या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है, लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही कदम उठाएं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए दिन ठीक है, बस कागजी काम अच्छे से चेक कर लें। कुछ कारोबारी आज अपनी संपत्ति को लेकर परिवार में बंटवारे या प्लानिंग पर बात कर सकते हैं।

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल- आज सेहत को हल्के में न लें। काम के दबाव की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए खुद को थोड़ा ब्रेक दें। भारी सामान उठाते समय सावधानी रखें, वरना कमर या कंधे में दर्द हो सकता है। दिन में पानी ज्यादा पिएं और बाहर का तला-भुना खाने से बचें। शराब और तंबाकू से दूरी बनाना आज खास तौर पर फायदेमंद रहेगा। रोमांचक एक्टिविटी से बचें, चोट लगने का खतरा है। कुछ बच्चों को पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है और महिलाओं को सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी महसूस हो सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!