मकर राशिफल 15 मई 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Makar Rashifal Today 15 May 2026: मकर राशि चक्र की दसवी राशि हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि है। जिन चीजों में अब तक रुकावटें आई हैं वो आज स्पीड पकड़ती दिखेंगी। यहां पढ़ें कि आज 15 मई को वृश्चिक राशि वालों का दिन कैसा जाने वाला है?

मकर राशिफल 15 मई 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Capricorn Horoscope Today 15 May 2026 मकर राशिफल 15 मई: मकर राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। जिंदगी में ग्रोथ देखने को मिलगी।। लंबे समय से जिन चीजों में अब तक रुकावट महसूस हो रही थी आज वो थोड़ी स्पीड पकड़ती दिखेंगी। हालांकि कुछ मामलों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखना आज के लिए आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है। परिवार और करीबी लोगों का सपोर्ट आज आपको खूब मिलेगा जिससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। करियर और पैसों से जुड़े मामलो में आज अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। हालांकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आज सोच-समझकर ही आगे बढें। आइए जानते हैं कि 15 मई का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

मकर आज का लव राशिफल

प्यार के मामले में आज थोड़ा धैर्य रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में नाराजगी या दूरी महसूस हो सकती है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करना जरूरी रहेगा। रिश्तों में ईगो या गुस्से को जगह देने से बचें नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा जिंदगी में भी समझदारी और शांत व्यवहार रिश्तों को मजबूत बनाएगा। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलने से मन को सुकून मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी जिम्मेदारियां आज थोड़ी सी बढ़ सकती हैं। हालांकि स्थिति ठीक ही रहेगी। बस आप धैर्य ना खोएं।

मकर आज का करियर राशिफल

करियर और व्यापार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरी वालों को नए मौके मिल सकते हैं। सीनियर्स आज काम की तारीफ कर सकते हैं। ऐसे में प्रोफेशनल लाइफ आने वाले समय में अच्छी ही होगी क्योंकि नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए लोगों से मिलने पर फायदा होगा। चीजों को लेकर प्लानिंग करेंगे तो आगे और अच्छे मौके मिलेंगे। हालांकि आप आज किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी ना करें क्योंकि नुकसान हो सकता है। सही प्लानिंग और धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो आगे चलकर अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

मकर आज का मनी राशिफल

पैसों के मामले में आज का दिन सही जाने वाला है। इनकम के नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। घर, जमीन या गाड़ी से जुड़े मामलों में अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है। यदि आप किसी बड़ी खरीदारी की प्लानिंग बना रहे हैं तो आज का दिन आपको सपोर्ट करेगा। हालांकि फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। सोच-समझकर किया गया इन्वेस्टमेंट आपको आगे चलकर फायदा ही देगा। पैसों के मालमे में स्थिति मजबूत होने से आज आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

मकर आज का स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है हालांकि किसी भी तरह का मानसिक तनाव नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। काम का प्रेशर और लगातार होने वाली ओवरथिंकिंग आपको थकान महसूस करा सकती है। आज कभी-कभी मूड में बदलाव या चिड़चिड़ापन भी देखने को मिल सकता है। इसलिए खुद को ज्यादा तनाव में ना रखें और हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम जरूर करें। नींद अच्छे से लें। खाना सही खाएं। आज सही रूटीन आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। अगर आप नियमित रूप से योग, मेडिटेशन या हल्का व्यायाम करते हैं तो मानसिक शांति और एनर्जी दोनों बनी रहेगी। बस आप छोटी-छोटी दिक्कतों को अब नजरअंदाज करना छोड़ दें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!