कर्क साप्ताहिक राशिफल: 7 से 13 जून के बीच कर्क राशि वालों को दिखेंगे कई बदलाव, गुरु-शुक्र ऐसे देंगे लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kark Rashi Saptahik Rashifal: इस वक्त गुरु कर्क राशि में हैं और शुक्र भी जल्द ही इसी राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 7 से 13 जून के बीच कर्क राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल: 7 से 13 जून के बीच कर्क राशि वालों को दिखेंगे कई बदलाव, गुरु-शुक्र ऐसे देंगे लाभ

Kark Weekly Horoscope 7 to 13 June 2026: कर्क राशि के लिए 7 से 13 जून का समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। लंबे समय से जिस काम या फिर अच्छी खबर का इंतजार था उसे अब मिलने के संकेत दिखेंगे। इश हफ्ते कई मामले में चीजें सिर्फ आपके ही मुताबिक होंगी। आप जो चाहेंगे वहीं होगा। लोगों की नजर में आपकी इमेज और भी मजबूत बनेगी। आपके काम की तारीफ होगी। आपकी क्रिएटिव सोच से लोग इम्प्रेस होंगे। लवलाइफ और करियर हर जगह आप छाए रहेंगे। हफ्ते की शुरुआत और मध्य में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क राशि लवलाइफ

लव लाइफ के ये हफ्ता अच्छा रहने वाला है पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपसी समझ अब पहले से बेहतर होती दिखेगी। अगर किसी बात पर कहासुनी या फिर मनमुटाव की स्थिति बन रही थी तो उसे दूर करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार और संतान पक्ष से अच्छी खबर ही मिलेगी। घर का माहौल पहले से ज्यादा अच्छा होगा।

कर्क करियर राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये हफ्ता नई उम्मीदें लेकर आएगा। नए मौके मिल सकते हैं। काम की तारीफ होगी तो मन खुश रहेगा। लोग आपकी बात को महत्व देंगे।इससे इमेज अच्छी होगी और प्रोफाइल भी पहले से ज्यादा मदबूत बनेगी। अगर आप किसी नए मौके का इंतजार कर रहे थे तो कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। हफ्ते के अंत में कोई एक फैसला आपके फेवर में होगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल देखते ही बनेगा।

कर्क बिजनेस राशिफल

बिजनेस के मामले में ये हफ्ता काफी अच्छा माना जा रहा है। शुरुआत में कुछ दिक्कत आ सकती है लेकिन घबराने की दिक्कत नहीं है। हफ्ते के मध्य तक आप धैर्य बनाकर रखें। इसके बाद चीजें सही दिशा पकड़ती दिखेंगी। पुरानी किसी योजना या काम से लाभ मिलने की संभावना है। नए मौके भी मिल सकते हैं। हफ्ते के अंत तक बिजनेस की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। जो नई नौकरी की तलाश में थे उन्हें अच्छा ऑफर मिल सकता है।

कर्क हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में ये हफ्ता अच्छा रहेगा। किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं और एनर्जी भी बनी रहेगी। हालांकि हफ्ते की शुरुआत और मध्य में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय और यात्रा के दौरान थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि चोट लगने संभावना है। बाकी अपना रूटीन फॉलो करें। खाना समय पर खाएं। पानी खूब पिएं और बाहरी चीजों के सेवन से बचें। समय पर सोने की कोशिश करें।

कर्क राशि के लिए सलाह

हफ्ते की शुरुआत में जल्दबाजी ना करें। हर काम सोच-समझकर ही करें। सब कुछ सही है लेकिन जोश में आकर चीजें खराब ना करें। लाल वस्तु अपने पास रखेंगे तो लाभ ही लाभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!