Hindi Newsधर्म न्यूज़cancer weekly horoscope 11-17 january 2026 saptahik kark rashifal future predictions
कर्क साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 से लेकर 17 जनवरी तक का समय?

कर्क साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 से लेकर 17 जनवरी तक का समय?

संक्षेप:

Cancer Weekly Horoscope, Kark Rashi Ka Rashifal: राशि चक्र में कर्क चौथे नंबर पर आता है। इस राशि का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। जानें इस राशि के जातकों के लिए 11 से लेकर 17 जनवरी 2026 का समय कैसा रहने वाला है?

Jan 10, 2026 08:36 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Cancer Weekly Horoscope 11-17 January 2026, कर्क साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते कर्क राशि वाले खुद को अंदर से शांत पाएंगे। आपके अंदर पहले से ज्यादा क्लैरिटी रहने वाली है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। लोगों से प्यार से बात करें ताकि रिश्ते अच्छे बने रहें। इस हफ्ते की शुरुआत में छोटे-छोटे काम पहले और जल्दी निपटा लें। जरूर पड़ने पर ब्रेक जरूर लें। इससे आपको काम में क्लैरिटी भी मिलती जाएगी। दिमाग में जो भी आइडिया आए, उसे अपनी डायरी में नोट कर लें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 11-17 जनवरी तक का समय?

लव राशिफल

इस हफ्ते आपके छोटे-छोटे जेस्चर पार्टनर पर काफी गहरा असर डालने वाले हैं। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अपनी फीलिंग्स को प्यार से जताने की कोशिश करें। कोशिश करें कि आप पार्टनर की हर एक बात को ध्यान से सुनें। इस हफ्ते उन्हें बोलने का मौका दें। इस बात का ध्यान रखें कि उनके लिए ये हफ्ता आसानी से निकल जाए। छोटे-छोटे काम में आप पार्टनर की मदद कर सकते हैं। साथ ही इस हफ्ते उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को समझने की पूरी कोशिश करिए। अगर पार्टनर को अपना पर्सनल स्पेस चाहिए तो इस हफ्ते बेझिझक दें। अपने रिश्ते में प्यार और अपनापन वापस लेकर आएं। छोटी-छोटी चीजों को याद रखेंगे तो पार्टनर को एहसास होगा कि आप उनकी परवाह करते हैं।

करियर राशिफल

प्रोफेशनल लाइफ में इस हफ्ते क्लैरिटी के साथ काम करें। छोटे-छोटे प्लानिंग के साथ काम करें। पूरे फोकस के साथ काम पर ध्यान दें। अपनी छोटी-छोटी सफलता को नोटिस करें और सेलिब्रेट करें। अगर किसी चीज में मदद चाहिए तो भरोसेमंद कलीग की मदद लेने में ना हिचकिचाएं। हर एक चीज को नोट करते जाएं ताकि इस हफ्ते गलती की कोई भी गुंजाइश ना रहें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम करते रहें। धीरे-धीरे आप ग्रोथ की ओर बढ़ते जाएंगे। बस इस हफ्ते आपको थोड़ा प्लानिंग के साथ काम करने की जरूरत है।

फाइनेंशियल राशिफल

कर्क राशि के लोग इस हफ्ते अपने खर्चे पर थोड़ा कंट्रोल बनाकर रखें। कोशिश करें कि इस हफ्ते आप थोड़ी बचत जरूर कर लें। बिना सोचे-समझे हड़बड़ी वाली खरीददारी से बचें। अगर कुछ लेना है तो मार्केट में कीमत की तुलना करना सही होगा। अपने छोटे-छोटे खर्चों को भी लिखने की आदत डालें। इमरजेंसी के लिए कुछ पैसे इस हफ्ते अलग से निकालकर रख दें। बचन की प्लानिंग जरूर करें क्योंकि इससे आपको काफी फायदा मिलेगा और आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेड पर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जान लें इसका नुकसान
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर ना रखें ये 2 चीजें, तरक्की में आएगी बाधा

हेल्थ राशिफल

इस हफ्ते आप रात की नींद पूरी करें। स्क्रीन टाइमिंग कम करेंगे तभी नींद अच्छी आएगी। रात में हो सके तो खाने के बाद टहल लें। इसे मन हल्का होगा और डाइजेशन भी सही होगा। रोजाना 5 मिनट के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। हफ्ते भर हल्का और सादा खाना ही खाएं। इस हफ्ते पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर काम हेक्टिक हो रहा है तो ब्रेक जरूर लें। सुबह की शुरुआत स्ट्रेचिंग के साथ करेंगे तो सही रहेगा। अगर तनाव हो तो किसी भरोसेमंद दोस्त के साथ शेयर करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!