
कर्क राशिफल 5 फरवरी: कर्क राशि वाले पार्टनर को ऐसे स्पेशल फील करवाएं, हेक्टिक शेड्यूल के बीच लें छोटे-छोटे ब्रेक
Cancer Today Horosocpe 5 February 2026: आज कर्क राशि वालों का मन शांत रहने वाला है। जरुरत पड़ने पर मदद जरूर लें। बाकी जानें आज यानी 5 फरवरी का दिन आपकी लवलाइफ, करियर, फाइनेंस और हेल्थ के हिसाब से कैसा होगा?
Cancer Horoscope Today February 2026, Aaj ka Kark Rashifal, कर्क राशिफल: आज कर्क राशि वाले शांत महसूस करने वाले हैं। आप अंदर से दयालु भी महसूस करेंगे। छोटे-छोटे फैसले लेने के लिए आज का दिन सही है। आपको रिजल्ट अच्छा मिलेगा। आज के दिन दोस्तों को भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। मन बैलेंस रहेगा तो छोटी-छोटी दिक्कतों को आप आसानी से सुलझा लेंगे। ऑफिस में आज भरोसेमंद लोगों के साथ अपना काम बांट लें। धैर्य बनाए रखें। इससे रिजल्ट भी सही होगा और मन भी शांत रहेगा।
कर्क लव राशिफल
आज के दिन कर्क राशि वालों को अपनापन सा महसूस होगा। आज पार्टनर से प्यार से बात करें। उन्हें ध्यान से सुनने की पूरी कोशिश करें। आज अपने छोटे-छोटे जेस्चर से उन्हें अच्छा फील करवाएं। अगर आप सिंगल हैं तो दोस्ताना बातचीत के जरिए अच्छी दोस्ती बन सकती है। अगर आप रिलेशन में हैं तो रोजमर्रा की खुशियों को पार्टनर के साथ शेयर करें। कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर लें। इससे आपके बीच जुड़ाव और भी मजबूत होगा और जिंदगी में शांति आएगी। कुल मिलाकर आज आपकी लव लाइफ सही जाने वाली है।
कर्क करियर राशिफल
5 फरवरी के दिन कर्क राशि वाले लोग ऑफिस में फोकस बनाकर रखें। एक समय पर एक ही काम में ध्यान दें। सुबह-सुबह ही दिन भर की प्लानिंग कर लें। अगर कुछ दिक्कत लगे तो किसी की मदद मांगने में हिचक ना महसूस करें। भरोसेमंद कलीग या फिर सीनियर की मदद ले लें। प्रियॉरिटी वाले काम को नोट कर लें और उसे ठीक से पूरा करने की कोशिश करें। पहले छोटे-छोटे काम निपटा लें। इससे आपको आगे के काम पूरा करने में कॉन्फिडेंस आ जाएगा। मैनेजर आपके काम की सराहना करेगा। अगर किसी प्लान में बदलाव हो तो शांत रहें और चीजों को स्वीकार करें। आपकी मेहनत जरूर रंग ले आएगी।
कर्क फाइनेंशियल राशिफल
आज कर्क राशि वाले लोग पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर ही फैसले लें। छोटे-छोटे खर्चे पर भी नजर बनाकर रखें। अचानक से होने वाली खरीददारी से बचकर रहें। आज की गई बचत आपको खूब फायदा देगी। कोशिश करें कि कम से कम खर्चा हो। रोजमर्रा की चीजों में सही ऑप्शन चुनें ताकि खर्चा कम हो। अगर पैसे से जुड़े फैसले लेने में उलझन महसूस हो तो किसी भरोसेमंद इंसान से सलाह जरूर लें। घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह भी ले सकते हैं। बचत और खर्चे के बैलेंस को हमेशा टेली करते रहें।
कर्क स्वास्थ्य राशिफल
5 फरवरी के दिन कर्क राशि वाले जातक जरूरत महसूस होने पर आराम करें। रूटीन हल्का ही रखें। नींद पूरी लें। अगर आप वॉक करेंगे तो एनर्जी बढ़ेगी और दिन भर अच्छा महसूस होगा। इसकी मदद से मूड बेहतर होगा और ब्लड सर्कुलेशन भी सही होगा। खाने में वेज ऑप्शन ही चुनना सही होगा। पानी पर्याप्त मात्रा में पीने की कोशिश की। जरुरत से ज्यादा भारी काम ना करें। हो सके तो बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। इससे आपकी थकान कम होगी। अगर तनाव बढ़ता है तो कुछ मिनट के लिए गहरी सांस जरूर लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें



