कर्क राशिफल 11 फरवरी: सिंगल लोग आज ना करें ये भूल, ऑफिस में सीनियर्स करेंगे आपकी तारीफ

Feb 11, 2026 06:53 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Aaj ka Kark Rashi Ka Rashifal, Cancer Horoscope 11 February: राशि चक्र की ये चौथी राशि है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि कर्क मानी जाती है। जानें कर्क राशि के जातकों के लिए 11 फरवरी का दिन कैसा होने वाला है?

कर्क राशिफल 11 फरवरी: सिंगल लोग आज ना करें ये भूल, ऑफिस में सीनियर्स करेंगे आपकी तारीफ

Cancer Horoscope Today 11 February 2026, Aaj ka Kark Rashifal, कर्क राशिफल: आज के दिन आप थोड़ा सेंसेटिव महसूस कर सकते हैं। आज शांत रहकर बात करें। बात में क्लैरिटी रखें। धैर्य रखने की कोशिश करें। आज के दिन फीलिंग्स को समझने का है और छोटे-छोटे गोल्स को पूरा करने का है। अगर दिल में कोई बात है तो किसी भरोसेमंद दोस्त से ही कहें। आज रिस्क लेने से बतें। छोटी-छोटी सफलता का आनंद जरूर लें। जब आपका मन शांत रहेगा तो आप हर चुनौती को पार कर ले जाएंगे और हर समस्या का हल अपने आप मिल जाएगा। शाम से पहले अच्छे मूमेंट्स आएंगे।

कर्क लव राशिफल

आज पार्टनर से नर्मी से बात करें। उनकी बात को ध्यान से सुनने की भी कोशिश करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो शांति से बैठकर साथ में समय बिताएं। एक-दूसरे के साथ छोटी-छोटी खुशियों को बांट लें। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो नए लोगों से मिले। इस दौरान मुस्कुराएं। दोस्ताना बातचीत सहजता के साथ करें। ओपन अप रहें। हालांकि किसी के साथ बड़े-बड़े वादे ना करें और ना ही दबाव डालें। साथ में बिताए गए हर एक मूमेंट्स को जीने की कोशिश करें। ईमानदार रहें और सच ही कहें, इससे भरोसा बढ़ेगा। समझदारी से ही फैसले लें, इससे रिश्ते में गर्माहट बनी रहेगी।

कर्क करियर राशिफल

आज ऑफिस में एक समय पर एक ही काम पर फोकस करें। इससे आप सब ठीक तरीके से कर पाएंगे। एक साथ सारे काम ना करने लगे। इससे ना सिर्फ कन्फ्यूजन होगा बल्कि काम भी धीरे होगा। अगर आपको किसी की मदद चाहिए तो अपने कलीग से बात कर सकते हैं। मदद मांगने में हिचकिचाने की जरूरत नहीं है। आज नए-नए आइडिया आएंगे लेकिन इस पर अमल करने से पहले फैक्ट्स चेक कर लें। आज सीनियर आपकी मेहनत देखेंगे और तारीफ भी करेंगे। हेक्टिक शेड्यूल के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक्स जरूर लें।

कर्क मनी राशिफल

आज पैसों के मामले में क्लैरिटी के साथ रहें। इससे आप फायदे में रहेंगे। अपने रोज के खर्चे पर नजर बनाकर रखें। बिना सोचे-समझे खरीददारी ना करें। अगर किसी बिल का भुगतान बाकी है तो इसे समय पर चुका दें ताकि आगे की चिंता ना रहें। अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर रखें। छोटी-छोटी बचत आगे चलकर काम आएगी। जो ऑफर जल्दी मुनाफे दी बात करें तो ऐसा रिस्क ना ही लें। इससे दूर रहें। अगर पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो परिवार के किसी सदस्य से जरूर बात करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी।

कर्क हेल्थ राशिफल

अपने रूटीन को फॉलो करें। पानी ज्यादा पिएं। अगर थकान लगे तो आराम जरूर करें। छोटी सी वॉक पर निकल जाएं। शरीर को स्ट्रेच करें। गहरी सांस लें ताकि मन शांत रहे। भारी या तला-भुना खाना कम खाएं। हल्का और पौष्टिक भोजन ही करें। आंखों और पीठ को आज ब्रेक दें। काम के बीच में स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। अगर दर्द महसूस हो तो सिंकाई भी कर सकते हैं। स्ट्रेस ना लें। अगर मन करें तो किसी भरोसेमंद दोस्त से बात कर लें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!
;;;